छोटे पर्दे की आदर्श बहू बनने से लेकर केंद्र सरकार की दिग्गज राजनेता बनने तक स्मृति ईरानी ने एक लंबा सफर तय किया है। टीवी जगत की तुलसी विरानी 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर तो काफी लोकप्रियता मिली साथ ही एक राजनेता के तौर पर भी उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि इस सफर में उनमें कई बदलाव भी देखने को मिले। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं स्मृति ईरानी के थ्रोबैक वीडियोज जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Smriti Irani Birthday: 'तुलसी' बनने से पहले मीका सिंह के इस गाने में नजर आईं थीं स्मृति, पहले नहीं देखा होगा ये वीडियो
बॉलीवुड के बहुत से सितारों का राजनीति में रुझान दिखता है, लेकिन एक सफल कलाकार बनने में और राजनीति के मैदान में जीत हासिल करने में फर्क होता है। स्मृति ईरानी ने अपने जीवन में ये दोनों ही किरदार बखूबी निभाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर की थी।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति कैसे पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करती दिख रही हैं। वीडियो में स्मृति बता रही हैं कि वो इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री ले रही हैं और उन्हें स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने पेजेंट के दौरान बताया था कि उन्हें राजनीति में भी रुचि है।
A post shared by Pageant and Glamour | India 🇮🇳 (@pageantandglamour)
मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद स्मृति ने छोटे पर्दे से अपना सफर शुरू किया। हालांकि छोटे पर्दे की बहू बनने से पहले वो गायक मीका सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'बोलियां' में नजर आईं थीं। इस वीडियो में आ देख सकते हैं कि स्मृति की उम्र काफी कम थीं। उनकी पहले की और अब की तस्वीरें या वीडियो देखें तो उसमें काफी अंतर देखने को मिलता है।
2000 में टीवी शो 'हम हैं आज कल और कल' से स्मृति ईरानी ने टीवी पर डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें टीवी पर असली पहचान मिली एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से। इस शो ने स्मृति ईरानी के करियर में चार चांद लगा दिेए थे। स्मृति जुबिन ईरानी पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं।
कमेंट
कमेंट X