{"_id":"605974488ebc3ec39c36ccca","slug":"tmkoc-news-dayaben-aka-disha-vakani-finally-bids-goodbye-to-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटका: अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दिशा वकानी, शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
झटका: अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दिशा वकानी, शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।
2 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट तौर पर सामने आ गया है कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी। एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
3 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक के दौरान दिशा और शो के मेकर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातें चल रही थीं। इसके लिए दिलचस्प कहानी और सही मौके की तलाश भी की जा रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। यही कारण है कि दिशा वकानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा वकानी, राखी विजान
- फोटो : Instagram
इसी बीच कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें भी आई थीं लेकिन सब अफवाह निकलीं। यह भी खुलासा हुआ था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी। इतना ही नहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री राखी विजान ने दयाबेन का किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दिशा की जगह कौन लेता है।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में शो की टीआरपी के लिए भी यह एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।