सब्सक्राइब करें

स्मृति ईरानी की इन दुर्लभ तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, राजनीति में आने के बाद बहुत बदल गई हैं 'तुलसी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 23 Mar 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Birthday: See how much 'Tulsi' has changed after joining politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

फिल्म जगत एक ऐसा संसार है, जो कई बार सितारों की दुनिया बदल देता है। लोग यहां अभिनय के जरिए शोहरत के सपनों को उड़ान देने की चाहत से आते हैं और कई दफा ये शोहरत भी इनके नाम के आगे छोटी हो जाती है। ये मनोरंजन शख्सियत से कब-कैसे राजनीतिक हस्ती बन जाते हैं, संभवत: वे खुद भी ये सोचते होंगे। आगे बढ़ना तो कुदरत की नियति है, लेकिन पीछे मुड़कर जब उन यादों को निहारा जाए तो पिटारे से न जाने कितने ही खुशगवार लम्हें निकलते हैं। अंत में हमारे पास यही लम्हें और उनकी स्मृति बाकी रह जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा दे रहीं स्मृति ईरानी के साथ भी।

Smriti Irani Birthday: See how much 'Tulsi' has changed after joining politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी ने एक बार अपने मॉडलिंग वाले दिनों को याद करते हुए एक तस्वीरे शेयर की थी और लिखा था ‘जब आपकी मां आपकी तस्वीरों में एक शेयर करती हैं… आप उस तस्वीर को नहीं बल्कि उन भावनाओं को याद करते हैं… एक मां जो पेपर की हर कटिंग, स्कूल रिपोर्ट और तस्वीरें संजोकर रखती है… मुझे विश्वास है कि आपके पास भी एक होगी, एक मां को आप दुनिया की तरह समझ सकते हैं।’
 
View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

Smriti Irani Birthday: See how much 'Tulsi' has changed after joining politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

स्मृति जुबिन ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही हुआ था। पढ़ाई पूरी होने के बाद वे ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं। राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले समृति एक्टिंग किया करती थीं। उससे पहले मॉडलिंग और उससे भी पहले मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर का काम भी कर चुकी हैं। आज पुरानी तस्वीरें बताएंगी कि पिछले लगभग ढाई दशकों में कितनी बदली हैं स्मृति ईरानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani Birthday: See how much 'Tulsi' has changed after joining politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की एक आम सी लड़की आगे चलकर ये करिश्मा करेगी किसी, को इसका अंदाजा नहीं था। तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बंदिशें तोड़कर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। तब उन्हें खुद भी नहीं पता था कि वो किस दिशा में जा रही हैं। वो सिर्फ इस चीज को लेकर आत्मविश्वास से भरी थीं कि कुछ तो जरूर करेंगी।

विज्ञापन
Smriti Irani Birthday: See how much 'Tulsi' has changed after joining politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

स्मृति ने 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही पैसा कमाना शुरू कर दिया था। इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रचार करने लगी थीं। फिर उन्हें कुछ बड़ा करने का ख्याल आया और उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed