{"_id":"605756ba8ebc3e8d2a115006","slug":"bigg-boss-14-arshi-khan-is-going-to-have-swayamvar-soon-on-national-television","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के बाद स्वयंवर रचाएंगी अर्शी खान, नेशनल टेलीविजन पर बनेंगी दुल्हनिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के बाद स्वयंवर रचाएंगी अर्शी खान, नेशनल टेलीविजन पर बनेंगी दुल्हनिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/arshikofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 के बाद अभिनेत्री अर्शी खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इन दिनों अर्शी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। अर्शी बिग बॉस सीजन 11 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं लेकिन बिग बॉस सीजन 14 में आने के बाद उन्हें एक ही पहचान मिली है। अर्शी की फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। इसी बीच अर्शी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि वो एक बार फिर जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आएंगी। जी हां, अर्शी खान जल्द ही नेशनल टेलीविजन पर स्वयंवर रचाते हुए नजर आएंगी।
2 of 5
अर्शी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्शी खान का टीवी पर स्वयंवर होने जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अर्शी खान को शो के मेकर्स ने स्वयंवर के लिए अप्रोच किया है। इतना ही नहीं मेकर्स ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। सीजन 14 में गिरती टीआरपी के बाद मेकर्स ने अर्शी और राखी सावंत को बतौर चैलेंजर्स बुलाया था। दोनों ने शो की टीआरपी को ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि अर्शी का स्वयंवर भी हिट साबित होगा।
3 of 5
अर्शी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान स्वयंवर के लिए तैयार हैं और इसे राहुल महाजन होस्ट करते नजर आएंगे। शो का अस्थायी नाम फिल्हाल 'आएंगे तेरे सजना' सीजन 1 विद अर्शी खान रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भी टेलीविजन पर कई स्वयंवर हो चुके हैं। अभी तक राखी सावंत, राहुल महाजन, रतन राजपूत और शहनाज गिल का स्वयंवर हो चुका है जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arshi Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वक्त पहले ही अर्शी खान ने मुंबई में अपना घर खरीदा था जिसके चलते वो लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए थीं। हालांकि इस घर को खरीदने के लिए अर्शी को काफी कुछ दांव पर लगाना पड़ा था। घर खरीदने के बाद उन्होंने सलमान खान और 'बिग बॉस' का शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/arshikofficial
अर्शी खान ने बताया कि उनके होमटाउन में उनका खुद का अपार्टमेंट और फार्महाउस है। लेकिन मुंबई में यह उनकी पहली प्रॉपर्टी है। वह कहती हैं कि 'घर बदलना बहुत बड़ा सिरदर्द है लेकिन खुद के घर में शिफ्ट होना बहुत मजेदार है।' एक इंटरव्यू में अर्शी ने बताया कि 'मेरा हमेशा से सपना था कि सपनों के शहर में मेरा अपना घर हो और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह सच में तब्दील हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।