पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: सीजन 13 के साथ फिर छोटे पर्दे पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन, अगले महीने हो सकती है घोषणा

Sat, 20 Mar 2021 07:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan yo be host of season 13 of Kaun Bnega Crorepati announcement may take place in april
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

टीवी पर यूं तो कई रियलिटी शो प्रसारित होते हैं, लेकिन कौन बनेगा करोड़पति को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। ये ही वजह है कि अब तक इस शो के 12 सीजन सफलतापूर्वक प्रसारित हो चुके हैं और नए सीजन के आने की बात हो रही है। 22 जनवरी 2021 को इस गेम रियलिटी शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस शो का नया सीजन भी जल्द ही आने वाला है।

Amitabh Bachchan yo be host of season 13 of Kaun Bnega Crorepati announcement may take place in april
कौन बनेगा करोड़पति

खबरों की माने तो मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन यानी सीजन 13 की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अगले सीजन में भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करते नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर अपने पसंदीदा गेम शो को देखने का मौका मिलेगा।

Amitabh Bachchan yo be host of season 13 of Kaun Bnega Crorepati announcement may take place in april
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते चैनल ने पिछले सीजन को जुलाई की जगह सितंबर में लॉन्च किया था। ऐसे में इस बार वो नहीं चाहते कि किसी भी वजह से सीजन 13 के प्रीमियर में देरी हो। वहीं इस शो के होस्ट रहे अमिताभ बच्चन ने अगले सीजन के लिए भी हामी भर दी है। शो के क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी कैंपेन पर अपना काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan yo be host of season 13 of Kaun Bnega Crorepati announcement may take place in april
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

मेकर्स की योजना के मुताबिक चैनल अगस्त महीने के अंत तक अपने नए सीजन का प्रीमियर करना चाहता है। अगले महीने अमिताभ बच्चन और चैनल अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर सीजन 13 के लिए रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan yo be host of season 13 of Kaun Bnega Crorepati announcement may take place in april
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

शो के फॉर्मेट की बात करें तो अगले सीजन में कुछ खास बदलाव नहीं किया जा रहा है। हालांकि कोविड19 को ध्यान में रखते हुए इस बार दर्शकों को शो से हटा दिया जाएगा। ऐसे में ऑडियंस पोल की बजाए 'वीडियो अ फ्रेंड' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं 15 सवालों के सही जवाब देने पर कंटेस्टेंट को 7 करोड़ तक की राशि जीतने का मौका मिलेगा। 20 साल पहले लॉन्च हुए इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि अगले सीजन को भी दर्शक बाकी सीजन जितना ही पसंद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed