टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वालीं मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एकता ने छोटे पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट शो बनाए और सीरियल की परिभाषा बदल कर रख दी। उनके बनाए गए सीरियल में काम करने वाले कई सितारे आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। एकता कपूर के सीरियल में काम करने वाले ये सितारे आज फिल्मों, टीवी और राजनीति में भी खूब नाम कमा रहे हैं। वैसे तो इन सितारों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा सितारों के बारे में जिन्हें एकता कपूर ने बना दिया आम से खास।
एकता ने छोटे पर्दे से खोला इन सितारों की किस्मत का ताला, घर-घर बनी पैठ ने पहुंचाया सिल्वर स्क्रीन तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शन जरीवाला
दर्शन जरीवाला एकता कपूर के शो 'कितने कूल हैं हम' में अहम किरदार निभाते नजर आए थे। ये एक कॉमेडी शो था जिसका प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया था। एकता कपूर ने इस शो में दर्शन जरीवाला को कास्ट किया था जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। इस शो में काम करने के बाद दर्शन जरीवाला कई हिट शो और फिल्मों का हिस्सा बने थे।
रोनित रॉय
फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर आए रोनित रॉय को कड़े संघर्षों के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम करने का मौका मिला। इस शो में रोनित ने मिस्टर बजाज का किरदार निभाया। इस किरदार से रोनित इतने मशहूर हो गए कि उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद रोनित को बॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला जिसमें 2 स्टेट्स, उड़ान, काबिल जैसी फिल्में शामिल हैं।
अनीता टीवी का पुराना चेहरा है उन्हें टीवी सीरियल 'काव्यांजलि' से डेब्यू करते देखा गया था। अनीता ने टीवी में एक से बढ़कर एक हिट शो किया है। एकता कपूर के कई शो में अनीता ने काम किया है। इसके अलावा उन्हें कोई 'आप सा', 'कृष्णा कॉटेज' जैसी फिल्मों में देखा गया है।
राजीव खंडेलवाल
एकता की हिट लिस्ट में एक्टर राजीव खंडेलवाल का भी नाम आता है। उन्हें टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' में पहली बार देखा गया था और यहीं से लोगों ने उन्हें पहचानना शूरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हो गया। उन्हें फिल्म 'आमिर', 'फीवर' और 'टेबल नंबर 21' में देखा गया।