फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Gurpal Interview: 'अपने सीनियर होने का गलत फायदा उठाकर पक्षपात कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला'

Wed, 14 Oct 2020 10:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 14 Oct 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestant Sara Gurpal Says Sidharth Shukla is Doing Partially In an Interview
सिद्धार्थ शुक्ला, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: realsidharthshukla/saragurpals

विवादों से भरे टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में विवादों का गहराना शुरू हो गया है। इस सीजन में बिग बॉस के घर से इसकी पहली प्रतियोगी सारा गुरपाल के रूप में बाहर हो चुकी हैं। सारा घर से बाहर निकल कर बिल्कुल खुश नहीं है क्योंकि उन्हें बाहर बिग बॉस और जनता ने नहीं, बल्कि पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने निकाला है। घर से बाहर निकलते ही सारा ने मीडिया के सामने सिद्धार्थ के खिलाफ खूब जहर उगला और अपने बाहर निकलने की वजह सिद्धार्थ के साथ टास्क में सहयोग न करना बताया।

Bigg Boss 14 Contestant Sara Gurpal Says Sidharth Shukla is Doing Partially In an Interview
सारा गुरपाल - फोटो : बिग बॉस

घर से बाहर निकलने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में सारा ने कहा, 'मैं हैरान हूं कि आखिर मुझे किस तरह इस घर से बाहर निकाला गया? ऐसा मुझे कहीं पर नहीं लगा कि मैंने एक हफ्ते के हिसाब से लोगों का मनोरंजन न किया हो। या फिर खेल अच्छे से न खेला हो। घर में दाखिल होने के लिए मैंने अपने बाल कटवाए। आंखों में मेरी चोट लगी। घर के मैंने काम भी किए। सारे टास्क भी पूरे किए। कोई भी ऐसा काम नहीं है जो मैंने न किया हो। लेकिन, पता नहीं कैसे, मुझे ही इस घर से बाहर निकाल दिया?' 

Bigg Boss 14 Contestant Sara Gurpal Says Sidharth Shukla is Doing Partially In an Interview
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv

सारा का कहना है कि उन्हें तो सिर्फ एक ही बार नॉमिनेशन मिला था जबकि बाकी कई लोगों को तो चार से पांच बार भी नॉमिनेट किया जा चुका था। उन्होंने कहा, 'घर में मेरे सभी के साथ अच्छे संबंध थे, सिर्फ निक्की तंबोली को छोड़कर। निक्की तंबोली ने मुझे अपने नाखूनों से चोट पहुंचाई। और जब सब लोग मेरे हाल चाल पूछ रहे थे तब वह एक बार भी मेरे पास हाल चाल पूछने तक नहीं आई। कोई नहीं चाहता था कि मैं घर से बाहर जाऊं। यहां तक कि गौहर खान और हिना खान भी नहीं चाहते थे। लेकिन, सिर्फ एक टास्क के लिए किसी की गोद में जाकर नाचूं, ये मुझसे नहीं होगा। मैं उस तरह की लड़की नहीं हूं। मैं वह सब राष्ट्रीय टीवी पर नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestant Sara Gurpal Says Sidharth Shukla is Doing Partially In an Interview
सारा गुरपाल - फोटो : सोशल मीडिया

जब सारा को घर से बाहर निकाला गया तो सोशल मीडिया पर उनके समर्थन की बाढ़ आ गई। सारा का कहना है कि अभी जनता के लिए वोटिंग लाइन खुली हुई नहीं हैं। लेकिन, जिस तरह से जनता ने उनका समर्थन किया है, उससे साफ लग रहा है कि बेशक उनके पास वोट ज्यादा होते। उन्होंने कहा, 'इसमें मैं बिग बॉस की कोई गलती ही नहीं मानती। वह सिर्फ एक सीनियर है, जिसकी वजह से यह हुआ है। बिग बॉस ने साफ कहा है कि यह उनका फैसला नहीं है। यह सिर्फ आपके सीनियर का फैसला है। और वह सीनियर है सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ ने मुझसे कहा के मैंने पर्सनैलिटी टास्क सही से नहीं किया। मेरा मानना है कि मैंने टास्क तो अच्छे से किया लेकिन मैं सिर्फ उनकी गोद में नहीं नाची। इसलिए, उन्होंने मेरे लिए यह फैसला लिया।'

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestant Sara Gurpal Says Sidharth Shukla is Doing Partially In an Interview
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

नॉमिनेशन में सारा के अलावा घर के कुछ और सदस्य भी बाहर निकलने की कगार पर थे। सारा ने कहा है कि इस समय वह इस शो से निकलने लायक तो बिल्कुल नहीं थीं। वह कहती हैं, 'मैंने देखा कि निशांत सिंह मलकानी ने कोई भी टास्क ठीक से नहीं किया। इसके अलावा राहुल वैद्य और जान कुमार सानू भी सभी टास्कों में पीछे रहे। मेरे ख्याल से इन तीनों लड़कों से तो मैं बेहतर थी। मेरी जगह इन तीनों में से किसी एक को निकलना चाहिए था। मैं इस फैसले को बिल्कुल भी सही नहीं मानती। सिद्धार्थ सीधे तौर पर घर के अंदर पक्षपात कर रहे हैं और अपने सीनियर होने का फायदा उठा रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed