फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रैंड फिनाले के करीब 'बिग बॉस 14', जानें शो के किन फैसलों ने जनता को किया नाराज

Sun, 21 Feb 2021 03:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Surprise evictions made bigg boss 14 the most disappointing season of all
बिग बॉस 14 - फोटो : फाइल फोटो

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का समापन भी जल्द ही होने वाला है। इस शो के ग्रैंड फिनाले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बार के सीजन में भी टीवी जगत की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि बिग बॉस का ये सीजन हर बार से ज्यादा रोमांचक और मजेदार होगा, लेकिन इस बार का सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। वहीं इस सीजन के कई फैसले पर दर्शकों को काफी गुस्सा भी आया।



 

Bigg Boss 14: Surprise evictions made bigg boss 14 the most disappointing season of all
सारा गुरपाल - फोटो : बिग बॉस

जनता के वोट्स का अपमान

बिग बॉस रियलिटी शो है और मेकर्स शुरू से कहते आए हैं कि जनता ही इस शो की असली मालिक है। हालांकि इस सीजन में बहुत से मौके आए आए जब फैसले जनता की वजह से नहीं बल्कि कुछ सीनियर्स की वजह से लिए गए। लोगों ने शुरू में ही इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी जब सारा गुरपाल को कम वोट्स के चलते नहीं बल्कि सीनियर्स के फैसले के चलते बाहर किया गया। इतना ही नहीं फिनाले से ठीक पहले अभिनव शुक्ला को भी एंट्री लेने वाले कनेक्शंस से बाहर कर दिया गया। ऐसे में जनता को ये कई मौकों पर महसूस हुआ कि उनके वोट्स को कम तवज्जो दी गई।

Bigg Boss 14: Surprise evictions made bigg boss 14 the most disappointing season of all
राखी सावंत और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान का साइड लेना 

सलमान पिछले कई सालों से बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। सलमान खुलकर हर बार कहते हैं कि वो किसी की साइड नहीं लेते हैं। यहां तक की जब भी कोई कंटेस्टेंट अपनी हदें पार करता नजर आता है तो सलमान उसे डांट फटकार भी लगाते हैं। हालांकि पिछले सीजन में जैसे उनका झुकाव सिद्धार्थ शुक्ला की ओर दिखा था वैसे ही इस बार सलमान राखी का साइड भी लेते नजर आए। कई बार राखी की गलतियों पर पर्दा डाला गया। वहीं रुबीना दिलैक जिनके ये सीजन जितने के सबसे ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं उन्हें भी सलमान कई मौकों पर बेवजह डांटते नजर आए और फैंस को ये बात पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Surprise evictions made bigg boss 14 the most disappointing season of all
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

कंटेस्टेंट का आते जाते रहना

बिग बॉस के हर सीजन में ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब कंटेस्टेंट को घर से बाहर किया जाता है और फिर वापस बुला लिया जाता है। हालांकि इस बार के सीजन में ये ड्रामा थोड़ा ज्यादा ही देखने को मिला। सबसे पहले राहुल वैद्य होम सिकनेस के नाम पर घर से बाहर चले गए। वहीं कुछ दिन बाद मेकर्स ने उन्हें वापस बुला लिया। उसी तरह निक्की तंबोली को घर से बाहर किया गया, लेकिन टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में उनकी दोबारा एंट्री करवाई गई। विकास गुप्ता भी शो में कई बार आते जाते रहे जिससे एलिमिनेशन का कोई मतलब ही नहीं नजर आया।

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Surprise evictions made bigg boss 14 the most disappointing season of all
अभिनव शुक्ला, विकास गुप्ता, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

दर्शकों को नहीं पसंद आए बदलाव

बिग बॉस अपने मजेदार ट्वीस्ट एंड टर्न्स के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार इतना ज्यादा गेम दिखा दिया गया कि फैंस को ये खेल ही पसंद नहीं आया। इस शो के शुरूआत में फ्रेशर और सीनियर वाला कॉनसेप्ट भी देखने को मिला। इसे लेकर दर्शकों को उम्मीद भी जगी, लेकिन अपने खेल से फ्रेशर और सीनियर दोनों ही दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed