फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: इन पांच वजहों से विजेता बन सकती हैं रुबीना दिलैक, बाकी कंटेस्टेंट पर हमेशा पड़ीं भारी

Sun, 21 Feb 2021 05:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 here 5 reasons why rubina dilaik deserves won trophy
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

बिग बॉस 14 के विजेता के एलान होने में महज चंद घंटे बाकी हैं। उससे पहले दर्शकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं- रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत। चार महीने चले इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी उन्होंने अपनी भावनाओं से लोगों को रुलाया तो कभी अपनी मस्ती से हंसाने में भी कामयाब रहे। पांचों फाइनलिस्ट के अभी तक के सफर पर नजर डालें तो रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि रुबीना सभी पर भारी पड़ती दिख रही हैं। किन वजह से छोटी बहू बाकी अन्य कंटेस्टेंट से आगे निकलती नजर आ रही हैं, आइए बताते हैं।

Bigg boss 14 here 5 reasons why rubina dilaik deserves won trophy
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

फैन फॉलोइंग
रुबीना दिलैक सालों से टीवी का मशहूर चेहरा हैं। उनके सीरियल छोटी बहू से लेकर शक्ति- अस्तित्व के एहसास की को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। उन्हें लोग प्यार से छोटी बहू कहकर बुलाते हैं। नॉमिनेशन में जब भी रुबीना का नाम आया है उन्हें हमेशा सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या सबसे ज्यादा है।

Bigg boss 14 here 5 reasons why rubina dilaik deserves won trophy
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

मजबूत ओपिनियन
रुबीना पहले हफ्ते से ही मजबूत ओपिनियन के लिए जानी जाती हैं। कई बार उन्हें इसके लिए डॉमिनेटिंग भी कहा गया लेकिन इससे रुबीना को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अपनी बात मजबूती के साथ कहती नजर आईं। वह हर मुद्दे पर बहुत क्लियर तरीके से राय रखती दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 here 5 reasons why rubina dilaik deserves won trophy
रूबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

सबसे ज्यादा दिन घर में रहीं
पांचों फाइनलिस्ट में से रुबीना ने सबसे ज्यादा दिन घर में गुजारे हैं। बाकी कंटेस्टेंट की बात करें तो राहुल वैद्य बीच में शो छोड़कर (वॉलंट्री एग्जिट) चले गए थे। जबकि निक्की तंबोली कम वोट की वजह से बाहर हो गई थीं। वहीं अली गोनी शो शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद जैस्मिन का सपोर्ट बनकर आए और राखी सावंत चैलेंजर के तौर पर आईं। इस तरह रूबीना घर में पहले दिन से डटी हुई हैं। 

विज्ञापन
Bigg boss 14 here 5 reasons why rubina dilaik deserves won trophy
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

ईमानदार और भरोसेमंद
शो में रुबीना ने ईमानदारी से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही मुश्किलों का भी जिक्र किया। रुबीना ने बताया कि बिग बॉस में आने से पहले वह और अभिनव तलाक के बारे में सोच रहे थे। नेशनल टेलीविजन पर उनका यह बेबाक अंदाज लोगों को पसंद आया। इसके साथ ही रुबीना ने घर में अपने रिश्ते बखूबी निभाए। चाहे अली गोनी के साथ उनका भाई का रिश्ता हो या निक्की तंबोली को अपनी छोटी बहन की तरह समझाना हो, दर्शकों ने रुबीना के हर रूप को पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed