फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 Promo: पहली बार राखी सावंत पर भड़के सलमान खान, घर से बेघर करने के लिए खोल दिया दरवाजा

Sat, 06 Feb 2021 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Feb 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Promo: Salman Khan Asks Rakhi Sawant To Quit, Says We Do Not Need This Entertainment
सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत आई हैं दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करती दिखी हैं। हर वीकेंड का वार में सलमान खान भी राखी की तारीफ करते हैं। हालांकि आने वाले एपिसोड में सलमान भड़कते दिखेंगे और राखी को खरी खोटी सुनाएंगे।

Bigg Boss 14 Promo: Salman Khan Asks Rakhi Sawant To Quit, Says We Do Not Need This Entertainment
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

शनिवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। सबसे पहले सलमान घर के सभी सदस्यों से नाराज होते हैं और कहते हैं कि ‘क्या मैं ये सब कंटेट के लिए कर रहा हूं?’ सलमान खान आगे कहते हैं कि ‘लोखंडवाला, तुम कहां से चांद से आए हो?’ दरअसल बीते एपिसोड के दौरान निक्की तंबोली ने राखी के मेकअप ब्रांड को ‘लोखंडवाला ब्रांड’ कहा था।

Bigg Boss 14 Promo: Salman Khan Asks Rakhi Sawant To Quit, Says We Do Not Need This Entertainment
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान से अली गोनी माफी मांगते हैं लेकिन सलमान उन्हें कहते हैं, ‘शटअप।‘ आगे उन्होंने कहा कि ‘ये क्यों सुनाई देता है इस सीजन के अंदर कि कंटेट के लिए कर रहे हो। क्या मैं ये कंटेट के लिए कर रहा हूं? भाड़ में गया कंटेट। जो हरकतें हो रही हैं घर के अंदर, आप लोग बोल रहे हैं और वही हम लोग दिखा रहे हैं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Promo: Salman Khan Asks Rakhi Sawant To Quit, Says We Do Not Need This Entertainment
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

आगे सलमान राखी को थियेटर रूम में बुलाते हैं और कहते हैं कि ‘लोगों पे लांछन लगाती हो, उनके कैरेक्टर पे सवाल उठाती हो।‘ राखी सफाई देती हैं कि बोलना सही नहीं है सर लेकिन...’ आगे सलमान गुस्से में कहते हैं कि ‘मैंने हमेशा सपोर्ट किया, अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Promo: Salman Khan Asks Rakhi Sawant To Quit, Says We Do Not Need This Entertainment
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

सलमान ने कहा कि ‘अगर आप अपने आपको लाइन क्रॉस करने से नहीं रोक सकती हो तो आप इस वक्त ये शो छोड़ कर जा सकती हैं। प्लीज दरवाजा खोल दीजिए।‘ राखी जहां खड़ी होती हैं उसके पीछे एक दरवाजा होता है। सलमान के कहने पर वह दरवाजा खुल जाता है। यह देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह जाते हैं। अब यह तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि सलमान का गुस्सा कब थमता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed