टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी अपनी बेटी पलक के कारण तो कभी अपने पूर्व पति के साथ रिश्ते को लेकर। लेकिन इस बार यह खूबसूरत बाला किसी और की वजह से नहीं बल्कि हाल ही में कराए अपने हॉट फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
बिग बॉस की विनर रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, श्वेता ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद श्वेता के फैंस के तो होश ही उड़ गए हैं।
इस ग्लैमरस फोटोशूट में श्वेता ने अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना कर दिया है। फोटोशूट में श्वेता ने ग्रे कलर का हाई स्लिट गाउन पहना है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अदाकारा का यह लुक देखने के बाद तो उनके फैंस की बोलती ही बंद हो गई है।
बता दें कि श्वेता 40 वर्ष की हैं और एक जवान बेटी की मां भी लेकिन इस फोटोशूट में वह खुद किसी 20 साल की लड़की से कम नहीं लग रही हैं। उनकी इस फोटो पर एकता कपूर भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं। एकता ने लिखा कि- वाओ। इसी तरह बाकी स्टार्स भी उनके इस फोटोशूट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि श्वेता ने घर-घर में प्रेरणा के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की भी विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में वह सोनी के शो मेरे डैड की दुल्हन में वरुण बडोला के साथ नजर आईं थीं।