फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने पत्नी को लेकर किया खुलासा, बताया नताल्या इलिना ने अपना लिया हिंदू धर्म

Sun, 06 Dec 2020 02:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 06 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 14 Rahul mahajan on his third wife Natalya ilina converted to Hinduism
पत्नी के साथ राहुल महाजन - फोटो : instagram/therahulmahajan

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन जल्द ही इस सीजन में भी एंट्री करने वाले हैं। बिग बॉस में रहते हुए राहुल महाजन लगातार चर्चाओं में थे। वहीं उनकी निजी जिंदगी भी विवादों से घिरी रही है। उनकी दोनों पूर्व पत्नियों श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। राहुल ने तीसरी शादी कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलिना से की है। अब राहुल ने अपनी शादी पर बात की है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

bigg boss 14 Rahul mahajan on his third wife Natalya ilina converted to Hinduism
राहुल महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक इंटरव्यू में राहुल महाजन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कहा कि 'हमारी शादी सही ट्रैक पर रहे इसके लिए संतुलन बनाए रखते हैं। हम रेलवे के दो ट्रैक की तरह हैं। बहुत ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करते हैं। हां एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं।

bigg boss 14 Rahul mahajan on his third wife Natalya ilina converted to Hinduism
पत्नी के साथ राहुल महाजन - फोटो : फाइल

राहुल आगे कहते हैं कि 'वह रशियन है लेकिन अब हिंदू धर्म अपना चुकी है। मैं उसे हमेशा भगवान शिव और पार्वती का उदाहरण देता हूं। मैं कहता हूं कि पति-पत्नी का रिश्ता शिव-पार्वती की तरह ही होना चाहिए। मुझे लगता है कि एक सही साथी और परिवार के लिए अच्छी किस्मत की जरूरत होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 14 Rahul mahajan on his third wife Natalya ilina converted to Hinduism
पत्नी के साथ राहुल महाजन - फोटो : फाइल

बता दें कि नवंबर 2018 में राहुल महाजन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नताल्या से शादी की थी। राहुल महाजन नताल्या से 18 साल बड़े हैं। ड्रग्स स्कैंडल में फंस चुके राहुल फिलहाल आध्यात्म की राह पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 14 Rahul mahajan on his third wife Natalya ilina converted to Hinduism
राहुल महाजन - फोटो : कलर्स टीवी

इससे पहले राहुल दो शादियां कर चुके हैं। राहुल की पहली शादी श्वेता सिंह से हुई थी जो उनकी बचपन की दोस्त थी। प्रोफेशन से श्वेता पायलट थीं। श्वेता ने राहुल पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। श्वेता से तलाक के बाद राहुल ने 2010 में डिंपी गांगुली से शादी की। यह शादी चार साल ही चल पाई। डिंपी ने भी उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed