बिग बॉस 14 के फिनाले वीक में डबल एविक्शन हो सकता है। बीते दिन प्रसारित एपिसोड में जहां निक्की तंबोली घर से बेघर हो गईं तो वहीं राहुल वैद्य को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। राहुल का एविक्शन छह दिसंबर को प्रसारित होगा। सामने आए प्रोमो में यह दिखाया गया है कि शो में कम दिलचस्पी लेने की वजह से सलमान खान राहुल वैद्य से नाराज हो जाते हैं और वह उनसे घर से चले जाने के लिए कहते हैं। बिग बॉस के पहले के भी सीजन पर नजर डालें तो कई सदस्य रहे हैं जो सलमान खान की नाराजगी का शिकार हुए हैं और बगैर वोट आउट के उन्हें बाहर कर दिया गया। तो चलिए ऐसे ही सदस्यों पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 14: इन कंटेस्टेंट ने की थी ऐसी हरकत, भड़के सलमान खान ने दिखा दिया था बाहर का रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 के फिनाले वीक में डबल एविक्शन हो सकता है। बीते दिन प्रसारित एपिसोड में जहां निक्की तंबोली घर से बेघर हो गईं तो वहीं राहुल वैद्य को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। राहुल का एविक्शन छह दिसंबर को प्रसारित होगा। सामने आए प्रोमो में यह दिखाया गया है कि शो में कम दिलचस्पी लेने की वजह से सलमान खान राहुल वैद्य से नाराज हो जाते हैं और वह उनसे घर से चले जाने के लिए कहते हैं। बिग बॉस के पहले के भी सीजन पर नजर डालें तो कई सदस्य रहे हैं जो सलमान खान की नाराजगी का शिकार हुए हैं और बगैर वोट आउट के उन्हें बाहर कर दिया गया। तो चलिए ऐसे ही सदस्यों पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। दोनों के बीच जमकर झगड़े हुए। इसने शो को टीआरपी भी दिलाई थी। इसी बीच मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपेन से मारा था। हिंसा के आरोप के चलते जल्द ही उनकी शो से विदाई कर दी गई।
बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट जुबैर खान एक कॉमनर के तौर पर पहुंचे थे। पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे। जब सलमान खान को उनका वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।
सीजन 11 में ही प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका नतीजा ये रहा कि सलमान खान ने प्रियांक को शो से निकाल दिया हालांकि बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी एंट्री हुई थी।
बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लेने वालीं प्रियंका जग्गा अभी तक की सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक हैं। प्रियंका जग्गा दूसरे कंटेस्टेंट को गालियां देने के अलावा उन पर लगातार निजी टिप्पणी कर रही थीं। सलमान ने प्रियंका को घर से निकालते हुए कहा था कि अगर प्रियंका कभी इस शो में या फिर कलर्स टीवी पर आईं तो वे इस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।