कपिल शर्मा के शो में जब से गोविंदा पहुंचे तब से कृष्णा अभिषेक के साथ उनके विवादों की चर्चा चल पड़ी है। गोविंदा जिस एपिसोड में पहुंचे थे कृष्णा उस दिन नदारद थे। बस फिर क्या था दर्शकों ने इसे नोटिस किया और सोशल मीडिया पर सवाल पूछे। इसके बाद गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की ओर से बयानबाजी का दौर चल पड़ा। यहीं नहीं कपिल शर्मा शो में भी कई बार अन्य कलाकार कृष्णा पर तंज कसते दिखाई दिए। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ।
अब कपिल शर्मा ने गोविंदा को लेकर कृष्णा अभिषेक पर कसा तंज, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शनिवार प्रसारित एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक सपना के किरदार में शो में एंट्री लेते हैं। नवाजुद्दीन से सपना (कृष्णा) कहती हैं कि ‘आपको पता ही है इस शो का फॉरमेट क्या है। पहले कई अभिनेत्रियां आती हैं उसके बाद मैं मुख्य तौर पर आती हूं।‘ कृष्णा आगे कहते हैं कि ‘क्या मैं खुद का प्रमोशन नहीं करूंगी? मैं सबका प्रमोशन करती हूं। खुद का ही क्या, बाप का भाई का दादा का सबका प्रमोशन करेगी तेरी सपना। सबका प्रमोशन करेगी।‘
आगे कपिल शर्मा कहते हैं कि ‘बाप का भाई का दादा का और मामा का?’ इसके बाद कृष्णा थोड़ी देर चुप हो जाते हैं। फिर वे कहते हैं कि ‘हां तो वे प्रमोशन करके गए ना।‘ इसके बाद शो में पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सभी जोर जोर से हंस पड़ते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इससे पहले कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार करने वाले चंदन प्रभाकर ने कृष्णा पर तंज कसा था। एपिसोड में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं जो अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए ‘बच्चन साहब’ बनते हैं।
कृष्णा अभिषेक से चंदन कहते हैं कि ‘मैं आपसे ज्यादा टैलेंटेड हूं।‘ इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘फिर आप एक ऐसी चीज बता दीजिए जो मैं नहीं कर सकता?’ चंदन का जवाब होता है, ‘मैं गोविंदा के हर एपिसोड में परफॉर्म कर सकता हूं।‘ चंदन के यह कहते ही कपिल शर्मा सहित वहां मौजूद सभी मेहमान हंसने लगते हैं। साथ ही कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद हो जाती है।