बिग बॉस 14 का फिनाले करीब है, ऐसे में शो आए दिन सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को एक नॉमिनेशन टास्क दिया, जिसमें वो बाथरूम और बेडरूम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक नया तरीका खोजा है।
Bigg Boss 14: बाथरूम लॉक होने पर राहुल वैद्य ने राखी सावंत को सबके सामने गार्डन में नहलाया, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, इसमें देखा जा सकता है कि राखी सावंत स्विमिंग पूल के पास बाल्टी लेकर नहाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान राहुल वैद्य राखी को नहाने में मदद कर रहे हैं। प्रोमो में राहुल वैद्य अपने हाथों से राखी सावंत के ऊपर मग से पानी डाल रहे हैं। साथ ही वो राखी सावंत के बालों को शैंपू से धो भी रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
इससे पहले राखी ने अपनी पूरे शरीर पर अभिनव का नाम लिख लिया था। राखी ने लाल रंग से पूरी बॉडी पर अभिनवन और 'आई लव अभिनव' लिख लिया था। मनोरंजन करने का ये तरीका घरवालों को चीप लगा था, साथ ही दर्शकों ने भी इसे चीप बताया था।
View this post on Instagram
बता दें कि इस हफ्ते घर राहुल वैद्य के साथ-साथ निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।