फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैंने उसे कई बार रंगे हाथों पकड़ा था', राखी के आरोपों पर बोले एक्स ब्वॉयफ्रेंड-'उसने जो कहा सब बकवास है'

Sat, 06 Feb 2021 01:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 06 Feb 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rakhi Sawant's Ex Boyfriend Abhishek Awasthi Breaks Silence On Cheating Allegations
राखी सावंत - फोटो : फाइल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। बिग बॉस के घर में राखी सभी को खूब एंटरटेन कर रही हैं। लेकिन अब उनके एंटरटेनमेंट का डोज हद से आगे बढ़ता दिख रहा है। जिसके चलते काफी बवाल भी हो रहा है। इसी के साथ राखी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी बिग बॉस के घर में धीरे- धीरे करके खोलती रहती हैं। बीते दिनों राखी ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी के साथ ब्रेकअप को लेकर राज खोला था। अब इसे लेकर अभिषेक अवस्थी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 14: Rakhi Sawant's Ex Boyfriend Abhishek Awasthi Breaks Silence On Cheating Allegations
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राखी सावंत कुछ समय पहले अभिषेक अवस्थी को डेट कर रही थीं। राखी और अभिषेक ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' में भी हिस्साट लिया था। इन दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में भी रही थी। इसके बाद इनका ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा। हाल ही में राखी सावंत ने बिग बॉस के घर में अभिषेक अवस्थी के ऊपर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। अब राखी के इन आरोपों पर अभिषेक ने अपना पक्ष रखा है।

Bigg Boss 14: Rakhi Sawant's Ex Boyfriend Abhishek Awasthi Breaks Silence On Cheating Allegations
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी - फोटो : फाइल

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अभिषेक अवस्थी ने इस बारे में बात की। अभिषेक ने राखी के आरोप पर कहा कि, 'मेरी पत्नी अंकिता बहुत परेशान थी। उसने मुझसे पूछा कि राखी ने मेरा नाम क्यों उठाया जब मैंने कभी उसके बारे में बात नहीं की या उसे छिपाकर रखा। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था। मैं एक वैवाहिक व्यक्ति हूं और इससे जुड़े लोगों के बारे में अपने अतीत या गपशप पर चर्चा नहीं करना चाहता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rakhi Sawant's Ex Boyfriend Abhishek Awasthi Breaks Silence On Cheating Allegations
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी - फोटो : फाइल

आगे अभिषेक ने कहा, 'मेरी एक प्यारी पत्नी है और मेरे पास अब जवाब देने के लिए दो परिवार हैं, इसलिए ये सही नहीं है जब कोई आपके बारे में राष्ट्रीय टीवी पर बदनाम करने वाली बातें कहता है, खासकर जब मैंने उसे कभी बुरा नहीं बताया है। राखी ने जो किया वो काफी बुरा था।' अभिषेक यहां नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं राखी सावंत के साथ था तो कौन सी लड़की मुझे डेट करने की हिम्मत करेगी?'

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rakhi Sawant's Ex Boyfriend Abhishek Awasthi Breaks Silence On Cheating Allegations
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी - फोटो : फाइल

धोखेबाजी के आरोप का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा, 'उसने जो कहा वो अनुचित था। मैं कभी उसके बारे में बात नहीं करता। जब कोई मुझे उसके बारे में कुछ बुरा बताता है तो मैं उन्हें बताता हूं कि ये वो राखी नहीं है जिसे मैं जानता हूं। वास्तव में वो बहुत बदल गई है। हम एक साथ दुनिया घूम चुके हैं, एक अच्छा समय था और बहुत सारी यादें साझा कीं। राखी ने दावा किया कि उसने दो से अधिक मौकों पर मुझे रंगे हाथों पकड़ा। क्या आपको लगता है कि एक लड़की जो अपने प्रेमी को धोखा देते हुए पकड़ती है, उसे तुरंत माफ कर देगी?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed