फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma से फैन ने पूछा 'बेटे का नाम क्या रखा है?' तो कॉमेडी किंग ने दिया यह जवाब

Sat, 06 Feb 2021 10:49 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 06 Feb 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Here's what Kapil Sharma replied when a fan asked him about his newborn son — read tweet
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के घर हाल ही एक बड़ी खुशी आई है। एक फरवरी को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकरी कपिल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए साझा की थी। बस फिर क्या था कपिल के करीबियों ने और उनके चाहने वालों ने जमकर बधाईयां दी। अब उनके फैंस ने उनसे एक और मजेदार सवाल पूछ लिया है जो चर्चा कि विषय बना हुआ है।

Here's what Kapil Sharma replied when a fan asked him about his newborn son — read tweet
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी बार पिता बनने की खुशी कपिल ने खुद ही ट्वीट कर बताई थी। उन्होंने लिखा कि 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल'।
 

Here's what Kapil Sharma replied when a fan asked him about his newborn son — read tweet
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala

इसके दो दिन बाद ही कपिल शर्मा ने एक और ट्वीट करते हुए सभी फैन्स, दोस्तों और चाहने वालों को शुक्रिया अदा किया। कपिल ने अपने और पत्नी गिन्नी की तरफ से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' कपिल के इस पोस्ट पर भी खूब प्यार दिखाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Here's what Kapil Sharma replied when a fan asked him about his newborn son — read tweet
kapil sharma - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल के बेटे का नाम जानने के लिए उनके सभी फैंस काफी उत्सुक हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कपिल से मजेदार सवाल पूछ डाला। इसपर कपिल का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन
Here's what Kapil Sharma replied when a fan asked him about his newborn son — read tweet
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यूजर ने सवाल में उनके बेटे का नाम पूछा है। इसके जवाब में कपिल ने एक ट्वीट के जरिये जवाब दिया है। कपिल ने लिखा कि  'धन्यवाद, लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है।' इससे यह तो साफ हो गया कि अभी तक उनके बेटे का नामकरण नहीं हुआ है। लेकिन कपिल के चाहने वाले उनके बेटे का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed