Bigg Boss 14: डरावने रूप में दिखीं राखी सावंत, पति ने कहा- ‘उसके सिर का भूत केवल मैं...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में पहले तो राखी सावंत सबके साथ हंसी मजाक कर रही थीं। बाद में वह अचानक बाथरूम के सामने लगे शीशे के पास खड़ी होकर खुद से बातें करने लगती हैं। थोड़ी देर में जैस्मिन वहां पहुंचती हैं और कहती हैं कि सबकुछ ठीक है ना। राखी अकेले में कुछ कुछ बोलती रहती हैं। अन्य कंटेस्टेंट के पूछने पर वह कहती हैं कि वह जूली हैं, उन्हें यहां किसी ने मारकर दफना दिया था। वह यहां किसी का इंतजार कर रही हैं।
राखी की इन हरकतों पर उनके पति रितेश ने प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से बात करते हुए राखी के पति ने कहा, ‘ये बहुत मजाकिया है लेकिन कोई बात नहीं, राखी के सिर का भूत केवल मैं ही उतार सकता हूं। हाहाहा।’
पहचान छुपाने को लेकर राखी के पति का बयान
राखी सावंत ने लंदन के रहने वाले एक बिजनेसमैन से शादी की है। हालांकि अभी तक उनके पति सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। जब से राखी बिग बॉस में गई हैं वह कई वेबसाइट्स से बात कर चुके हैं। बीते दिनों राखी के पति ने अपनी पहचान छुपाने को लेकर कहा था कि 'मुझे लगता है कि मैंने निजी स्वार्थों की वजह से अपनी पहचान छुपाकर रखी। यह मेरी गलती है। मुझे यह डर लगता था कि दुनिया के सामने अपना रिश्ता और पहचान उजागर करने से मेरे खराब ह्यूमर के कारण मेरे शेयर्स पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।'
रितेश कहते हैं कि ‘राखी ने मुझसे शादी करके बहुत बड़ा अहसान किया है। वह बहुत अच्छी पत्नी है और मुझे अच्छे से समझती है। मैंने ही उससे गुजारिश की थी कि यह शादी छुपाकर रखे और वह राजी हो गई। उसने मेरी बात रखी। अब मैंने फैसला किया है कि अगर मौका मिला तो कैमरे के सामने आऊंगा और अपनी पहचान बताऊंगा। मैं सबको बताना चाहता हूं कि राखी के साथ मेरा क्या रिश्ता है।‘