{"_id":"61ce0616895a7e055409caea","slug":"bigg-boss-15-5-members-including-shamita-shetty-prateek-sahajpal-nominated-to-be-evicted-from-home-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल समेत 5 सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल समेत 5 सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो जैसे- जैसे अपने फिलाने के करीब पहुंच रहा है, वैसे- वैसे ही सभी कंटेस्टेंट बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य भरपूर कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, लगातार रद्द होते टास्क की वजह से अभी तक राखी के अलावा किसी भी अन्य सदस्य का नाम बतौर फाइनलिस्ट तय नहीं हो सका है। वहीं, तीन बार रद्द हुए टास्क से नाराज बिग बॉस ने घर वालों को सजा देने के लिए उन्हें एक नया टास्क दे डाला।
इस टास्क के तहत घरवालों को फिनाले में जाने की बजाय इस शो में बने रहने के लिए टास्क में हिस्सा लेना था। साथ ही बिग बॉस ने टास्क जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को यह अधिकार भी दिया कि वह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड सदस्य के नाम का ऐलान कर सकते हैं। शो के बीते कुछ एपिसोड्स में सभी सदस्य इसी टास्क को करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी सभी सदस्य घर में बने रहने के लिए यह टास्क करते दिखाई दिए। टास्क के तहत सदस्यों को एक-एक कर एक डिब्बे के अंदर 28 मिनट के लिए बैठना था। वहीं, बाहर मौजूद सदस्य अंदर बैठे कंटेस्टेंट को निकालने के लिए उन्हें परेशान करते दिखाई दिए।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
टास्क के अंत में बिग बॉस में सभी सदस्यों की बॉक्स में रहने की अवधि का ऐलान किया। इसके तहत तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और रश्मि देसाई इस टास्क के विजेता घोषित हुए जिसके बाद तीनों ने नोमिनेशन के लिए सदस्यों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
नॉमिनेशन के लिए सदस्यों के नाम की घोषणा करते हुए सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी की इम्युनिटी छीन ली। इसके बाद करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजपाल की इम्युनिटी छिनते हुए उन्हें नॉमिनेट किया। जबकि रश्मि देसाई ने देवोलीना का नाम लिया।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Instagram
वहीं, अभिजीत बिचुकले और उमर रियाज आखिर में बचने की वजह से खुद ही नॉमिनेट हो गए। ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए उमर रियाज,अभिजीत बिचुकले, शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी नॉमिनेट हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।