फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 15: अभिजीत बिचुकले की इस हरकत पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, वीकेंड का वार से किया बाहर

Sun, 02 Jan 2022 01:22 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 02 Jan 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale yawns in front of Salman Khan and actor angry him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स अपने खेल से ज्यादा लड़ाई-झगड़ों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अभिजीत बिचुकले का नाम भी शामिल है। अभिजीत बिचुकले ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। शो में आने के बाद ही अभिजीत अपनी लड़ाई और बयानों के वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, जिस वजह से वह कई बार सलमान खान का गुस्सा भी झेल चुके हैं। वहीं, अब अभिजीत बिचुकले ने ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के सामने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें ‘वीकेंड का वार’ से ही बाहर कर दिया।


 
दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ की धमाकेदार शुरुआत करने के बाद सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान सलमान घर में रद्द हो रहे टास्क की वजह से घरवालों को खरी-खोटी सुना रहे थे लेकिन इसी बीच अभिजीत उबासी लेते हुए नजर आए।

Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale yawns in front of Salman Khan and actor angry him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ ये कि सलमान खान उमर रियाज से बात कर रहे थे। सलमान उमर रियाज से जानने की कोशिश कर रहे थे कि उन्होंने ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में ठीक से क्यों हिस्सा नहीं लिया। इसी दौरान अभिजीत उमर रियाज के करीब ही बैठे हुए थे और वह बैठे-बैठे उबासी लेने लगे। अभिजीत की ये हरकत देखकर सलमान खान भड़क गए।

Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale yawns in front of Salman Khan and actor angry him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने अभिजीत पर चिल्लाते हुए कहा कि अभिजीत खड़े हो जाओ और जाओ यहां से। इसके आगे सलमान कहते हैं कि मैं खड़ा हूं यहां पर और तुम्हें नींद आ रही है। जाओ यहां से।’ लेकिन अभिजीत जब जाने के लिए मना करते हैं तब सलमान खान की आवाज और ज्यादा तेज हो जाती है, जिस वजह से अभिजीत बिचुकले चले जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale yawns in front of Salman Khan and actor angry him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, रूम में जाने के बाद अभिजीत बिचुकले सलमान खान की बात दरवाजे पर खड़े रहकर सुनने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान अभिजीत को वहां भी खड़े नहीं होने देते। वह अभिजीत को अंदर जाकर सोने के लिए कहते हैं। इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी अभिजीत को सलमान खान की बात मानने के लिए कहते हैं, जिसके बाद अभिजीत अंदर जाकर बेड पर लेट जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale yawns in front of Salman Khan and actor angry him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत बिचुकले की इस गलती की वजह से वह तब तक अंदर कमरे में रहते हैं, जब तक सलमान खान घरवालों से बात करते हैं। हालांकि, जब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया घर में एंट्री करते हैं, तब अभिजीत बिचुकले बाकी लोगों के साथ गार्डन एरिया में मौजूद होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed