बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे अभिजीत बिचुकले अपनी हरकतों के चलते शो में लगातार चर्चा में रहे। हालांकि वह पहले ही शो से बाहर हो गए थे, लेकिन शो के खत्म होने बाद भी अभिजीत बिचुकले के बिगड़े बोल लगातार जारी हैं। बिग बॉस में भी सभी सदस्य अभिजीत बिचकुले की हरकतों से परेशान थे और बिग बॉस से बाहर होने के बाद उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को लेकर काफी उल्टी सीधी बातें कहीं थी और अब उन्होंने शो को सेकेंड रनरअप रहे करण कुंद्रा के खिलाफ अपना जहर उगला है। अभिजीत बिचुकले ने उन्हीं बेरोजगार बताते हुए, पेड़ें (मिठाई) का विज्ञापन करना तक का ऑफर दे दिया है, साथ ही कहा कि वह करण को 150 रुपये मजदूरी भी देंगे।
बिगड़े बोल: अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान के बाद अब करण कुंद्रा पर साधा निशाना, कहा-'तू मेरे पेड़ें का एड करेगा क्या? 150 रुपये दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिजीत बिचुकले ने एक ट्वीट किया है और इसमें उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल का नाम भी लिया है। अभिजीत बिचकुले ने अपने ट्वीट में सीधे करण कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा, 'प्रतीक, शमिता, तेजस्वी और उमर सारे अच्छे कलाकार बिजी हैं। सुन करण कुंद्रा तू मेरे पेड़े की एड करेगा क्या'? 105 रुपये दूंगा। आपको बता दें कि खुद को लेखक कवि और राजनेता कहने वाले अभिजीत मिठाई का काम करते हैं।
Pratik Shamita Tejaswi Umar saare acche kalakaar toh busy hain sun @KKundrra tu mere pede ka ad karega kya? 150 rupya dunga
इससे पहले बिग बॉस से बाहर आने के बाद अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान के खिलाफ भी अपनी भड़ास निकाली थी और उन्हें काफी बुरा-भला कहा था। शो से बाहर होने के बाद अभिजीत ने कहा था, "सलमान ने 14 सीज़न किए होंगे, वो सोचते हैं कि शो वो चलाते हैं, लेकिन ये 15वां सीज़न मेरा है, वो यहां छोटे पड़ गए। सलमान खान अपने बारे में क्या सोचा है, मैं जल्द दिखाऊंगा कि मैं क्या हूं। उसके जैसे 100 सलमान, मैं गली में खड़ा करुंगा"!
#AbhijitBichukale says, "Salman ne 14 season kiye hoge, wo sochte h ki show wo chalate hai, lakin ye 15th season mera hai, wo yaha chote pad gaye. Salman Khan apne baare mein kya sochta hai, mein use jald dikhayunga ki main kya hoon. Uske jaise 100 Salman, m gali m khada karunga" pic.twitter.com/tHdngOPtMD
अगर बात करें करण कुंद्रा की तो वह जल्द ही अकासा सिंह के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस समय करण गोवा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।