फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP List Week 7: 'अनुपमा' पहले की तरह एक नंबर पर बरकार, मुंह के बल गिरी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी

Fri, 25 Feb 2022 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Feb 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
trp list week 7 Anupama remains in top 5 list
टॉप 5 टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के सातवें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। आप भी यह जानने के लिए बेताब होंगे कि आपके चहेते टीवी शो ने टीआरपी चार्ट में कैसा प्रदर्शन किया है। एकता कपूर का सुपरनेचुरल टीवी शो नागिन 6 टॉप 5 टीवी शो में अपनी जगह नहीं बना सका है। नकुल मेहता-दिशा परमार स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने ऑनलाइन लोकप्रियता के बावजूद कम रेटिंग पर ही बना हुआ है। जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 1.7, द कपिल शर्मा शो ने 1.4, कुंडली भाग्य ने 2.0 जबकि कुमकुम भाग्य और भाग्य लक्ष्मी ने 2.3 और 2.1 मिलियन व्यूअरशिप रेटिंग की टीआरपी हासिल की। तो आइए जानते हैं कि किन टीवी शो ने टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में जगह बनाई है...


 
trp list week 7 Anupama remains in top 5 list
 अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
हमेशा की तरह, रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सुपरहिट शो अनुपमा इस बार भी टॉप रेटिंग्स में शामिल है। हालांकि पिछले हफ्ते की तुलना में इस बार इस शो में कुछ गिरावट आई है। पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 3.6 लाख थी, जो इस हफ्ते में गिरकर 35 लाख पर पहुंच गई है।

trp list week 7 Anupama remains in top 5 list
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में कास्ट नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा ऑनलाइन आलोचना होने के बावजूद अपने दर्शकों को अपने टीवी सेट से बांधे रखने में कामयाब रहे हैं। इस हफ्ते भी ये सीरियल दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस शो को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trp list week 7 Anupama remains in top 5 list
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर ये है चाहतें ने इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर बढ़त हासिल की है। इसने 2.7 मिलियन व्यूअरशिप रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। ये है चाहतें का रविवार को स्पेशल एपिसोड था, जिसे 1.1 मिलियन व्यूअरशिप रेटिंग मिली थी।

विज्ञापन
trp list week 7 Anupama remains in top 5 list
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान, मयूरी देशमुख और मनस्वी वशिष्ठ स्टारर इस शो ने दर्शकों को बांधे रखा है। इमली, आर्यन, आदित्य और मालिनी की कहानी ने दर्शकों में काफी दिलचस्पी जगाई है। इमली को 2.6 मिलियन की रेटिंग मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed