फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Couples: 2022 में इन स्टार कपल्स को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं फैंस, यहां देखें लिस्ट

Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tejasswi Prakash Karan Kundrra to Raqesh Bapat Shamita Shetty Fans want to see these star tv couples tie the knot in 2022 see the list here
राकेश बापट-शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ ही दिनों में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधकर फैंस को खुश कर चुके हैं। तमाम कपल्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं। लेकिन इन सबके बीच टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार कपल्स भी हैं, जिन्होंने अपना रिलेशन पब्लिक कर दिया है और अब हर कोई इन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। आइए आपको इन कपल्स की लिस्ट दिखाते हैं।


 
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शमिता शेट्टी और राकेश बापट का है। दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस ओटीटी में हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों करीब आए थे। बेशक बिग बॉस के घर में दोनों अक्सर लड़ते-झगड़ते नजर आते थे लेकिन आज के समय में दोनों अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं। अब हर कोई दोनों से इनकी शादी के बारे में सवाल करता है।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra to Raqesh Bapat Shamita Shetty Fans want to see these star tv couples tie the knot in 2022 see the list here
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों टीवी के हॉट कपल में से एक हैं। दोनों बिग बॉस 15 के घर में करीब आए थे और शो से बाहर आने के बाद भी करण और तेजस्वी को एक साथ देखा जाता है। वहीं, अब हर कोई करण और तेजस्वी से उनकी शादी के बारे में पूछता रहता है। फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra to Raqesh Bapat Shamita Shetty Fans want to see these star tv couples tie the knot in 2022 see the list here
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद
दिव्या अग्रवाल औ वरुण सूद लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ से शुरू हुई थी। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दिव्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दोनों पहले मुंबई में अपना एक घर लेना चाहते हैं और तब ही शादी करेंगे। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक वह भी प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash Karan Kundrra to Raqesh Bapat Shamita Shetty Fans want to see these star tv couples tie the knot in 2022 see the list here
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान और रॉकी जायसवाल
हिना खान और रॉकी जायसवाल टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। फैंस हिना और रॉकी को साथ देखकर खुश होते हैं और जल्द ही दोनों को शादी करते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash Karan Kundrra to Raqesh Bapat Shamita Shetty Fans want to see these star tv couples tie the knot in 2022 see the list here
अली गोनी-जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

जैस्मिन भसीन और अली गोनी
जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। दोनों लंबे समय से दोस्त हैं लेकिन अली और जैस्मीन को एक-दूसरे के लिए प्यार का अहसास ‘बिग बॉस 14’ में हुआ था। इस शो में ही दोनों ने अपना प्यार खुलकर जाहिर किया था। दावा किया जाता है कि दोनों लिव-इन में रहते हैं। माना जा रहा है कि अली और जैस्मीन भी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed