फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: उमर रियाज पर फूटा अफसाना खान का गुस्सा, इन कंटेस्टेंट्स को मिला वीआईपी टिकट

Thu, 11 Nov 2021 12:25 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 11 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 afsana khan gets angry on umar riaz karan kundrra to tejasswi prakash and nishant bhatt win vip membership
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 का छठा हफ्ता काफी दिलचस्प रहा। इस हफ्ते दर्शकों को शो में काफी ड्रामा देखने को मिला। दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को वीआईपी का मेम्बर बनकर सीधे तौर पर फिनाले में जाने का मौका दिया और घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी की डोर इस हफ्ते उमर रियाज के हाथों में थी। दरअसल उमर जिन-जिन कंटेस्टेंट्स की रस्सी अपने से अलग करते गए वो वीआईपी के मेंबर्स बनने और फिनाले में शामिल होने की रेस से दूर हो गए।



ये चार बने वीआईपी मेंबर्स

क्योंकि उमर रियाज पहले से ही घर के कप्तान हैं इसलिए वो फिनाले की रेस में पहले से ही शामिल हो चुके हैं। लेकिन अपने साथ उमर ने जिन कंटेस्टेंट्स को वीआईपी का मेंबर बनने के रूप में चुना उसमें करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट का नाम शामिल हैं। उमर के साथ ये कंटेस्टेंट्स न सिर्फ वीआईपी मेंबर्स बने बल्कि फिनाले की रेस में भी शामिल हुए। उमर रियाज द्वारा लिए इस फैसले के बाद घर के कंटेस्टेंट्स अफसाना को छेड़ते हुए नजर आए।

bigg boss 15 afsana khan gets angry on umar riaz karan kundrra to tejasswi prakash and nishant bhatt win vip membership
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अफसाना हुईं उमर रियाज से गुस्सा

उमर रियाज के इस फैसले से अफसाना खान काफी नाराज हुईं। उमर ने ये फैसला लेने से पहले बोल दिया था कि शायद उनके घर में रिश्ते बदल जाए, लेकिन ये उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं है। जिसके बाद अफसाना के पास जाकर जब उमर रियाज अफसाना के पास गए तो अफसाना उन पर काफी नाराज हुईं और उन्होंने कहा बिग बॉस रिश्ते बनाने का गेम नहीं है।

bigg boss 15 afsana khan gets angry on umar riaz karan kundrra to tejasswi prakash and nishant bhatt win vip membership
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

ये कंटेस्टेंट्स हुए रेस से बाहर

उमर रियाज ने पहले राउंड में नेहा भसीन और राकेश बापट को बाहर किया और दूसरे राउंड में शमिता शेट्टी और राजीव बापट को। तीसरा गोंग बजने पर उमर रियाज ने जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल को ये कहते हुए बाहर कर दिया कि गेम में उनकी प्राथमिकता कोई और है। लेकिन जब चौथा गोंग तो उमर काफी असमंजस में फंसे नजर आए। अंतिम राउंड में उमर ने अफसाना खान और विशाल कोटियन को बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 afsana khan gets angry on umar riaz karan kundrra to tejasswi prakash and nishant bhatt win vip membership
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

वीआईपी सदस्यों को मिला अलग रूम

उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और निशांत भट्ट के लिए बिग बॉस ने वीआईपी रूम खोल दिया। जहां उन्हें सारी सुविधाएं दी गईं। उस रूम में बैठकर न सिर्फ वीआईपी मेंबर्स चीजों का आनंद ले सकते थे, बल्कि वो यहां पर बैठकर आगे के गेम की स्ट्रेटेजी और नॉमिनेशन भी डिस्कस कर सकते थे।

विज्ञापन
bigg boss 15 afsana khan gets angry on umar riaz karan kundrra to tejasswi prakash and nishant bhatt win vip membership
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने साझा किया नॉमिनेशन प्लान

वीआईपी रूम में एंट्री पाकर घरवाले अपनी खुशी को नहीं रोक पाए। लेकिन इसके साथ ही तेजस्वी निशांत से ये कहती हुई नजर आईं कि वो उमर रियाज के फैसले में उनका साथ देंगी और करण भी उन्हें अपना सपोर्ट देंगे, लेकिन निशांत की प्राथमिकता को लेकर उन्हें थोड़ा संदेह है, क्योंकि उनके दोस्त दूसरी टीम में भी शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि मैं नहीं चाहती बाहर जाकर नॉमिनेशन में कोई दिक्कत हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed