फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो से बाहर आने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर किया अनुभव, सेहत को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 26 Jan 2022 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 26 Jan 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee was evicted to undergo surgery for her injury
देवोलीना ने की फैंस से बात - फोटो : social media

छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। बीते सोमवार घर से बेघर होने का सिलसिला चला, जिसमें कम वोटों के चलते देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले को शो से बाहर होना पड़ा। अब घर से बेघर हो चुकीं देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के सामने एक वीडियो के जरिए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee was evicted to undergo surgery for her injury
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव सेशन में फैंस से रूबरू हुई देवोलीना
बिग बॉस से निकलने के बाद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन रखा था। इस सेशन में देवोलीना अपने फैंस से रूबरू हुई और इस सीजन से जुड़ी सारी बातें शेयर की। उन्होंने अपने इस सेशन के दौरान बताया कि कैसे एक पोल टास्क के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका ये जख्म अब इतना बढ़ गया है कि उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। अपने इस दर्द को बताते हुए अभिनेत्री रोने लगीं। 

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee was evicted to undergo surgery for her injury
देवोलीना - फोटो : colors

19 घंटे पड़ गए भारी
टीवी अभिनेत्री अपनी बात बताते हुए कहती हैं कि "मैंने आज एमआरआई करवाया है। मेरी हालत काफी गंभीर है। वो 19 घंटे मेरे लिए काफी भारी रहे। गिरने की वजह से चोट ज्यादा आई है, जिसकी वजह से मैं गुरुवार को हॉस्पिटल में एडमिट होने वाली हूं। इसके बाद शुक्रवार को मेरा ऑपरेशन होगा। मैं हॉस्पिटलाइज होने से पहले आप लोगों से बात करना चाहती थी। आप मेरे लिए दुआ कीजिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee was evicted to undergo surgery for her injury
देवोलीना - फोटो : social media

देवोलीना की होगी नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी
अपने ऑपरेशन के बारे में बताते हुए वह कहती हैं,"यह एक नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी होगी जो काफी गंभीर होती है। मेरा समय इस टाइम खराब चल रहा है लेकिन भगवान ने इसमें भी कुछ अच्छा ही सोचा होगा।" ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed