फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: एकता कपूर ने तेजस्वी को लेकर करण कुंद्रा से पूछा सवाल, शर्म से लाल हो गए अभिनेता

Mon, 08 Nov 2021 01:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 08 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ekta Kapoor asked Karan Kundrra a question about Tejashwi the actor turned red with shame
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स शुरुआत से ही अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो अब अपने छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में फिनाले की रेस के लिए सभी सदस्यों के बीच मुकाबला कड़ा होने वाला है। वहीं, शो में फिर हुए डबल एविक्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। शनिवार को जहां मायशा अय्यर बेघर हुईं तो वही उनके बाद रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उनके बॉयफ्रेंड ईशान सहगल को कम वोटों के चलते घर से बाहर होना पड़ा।

बीते हफ्ते घर में हुए सभी कारनामे और हंगामे के बाद वीकेंड का वार एपिसोड लेकर एक बार फिर शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से मिलने पहुंचे। इस दौरान सलमान ने घरवालों के साथ खूब सारी बातचीत और मस्ती मजाक भी की। इसी बीच आज के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर और टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और सुरभि चंदना।

Bigg Boss 15: Ekta Kapoor asked Karan Kundrra a question about Tejashwi the actor turned red with shame
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में पहुंचे मेहमान घर के अंदर सदस्यों से बातचीत करते हुए कई मजेदार टास्क भी कराए। इस दौरान उन्होंने घरवालों को चेहरे से नकाब हटाने वाला एक टास्क दिया। इसके तहत सभी घरवालों को एक-एक कर अलग- अलग नाम के मुखौटे घर के दूसरे सदस्यों को पहनाने को कहा। इस दौरान सभी घरवालों ने अपने- अपने हिसाब से सदस्यों को मुखौटे दिए।

Bigg Boss 15: Ekta Kapoor asked Karan Kundrra a question about Tejashwi the actor turned red with shame
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क करते हुए शमिता ने करण कुंद्रा को ढ़ोंगी सदस्य का मुखौटा दिया। वहीं, करण ने विशाल को बेवकूफ करार दिया। वहीं, शमिता के करण को ढ़ोंगी का मुखौटा देने एकता कपूर ने करण कुंद्रा को बीच में रोकते हुए उनसे एक सवाल किया, जिसे सुन करण शर्म से लाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ekta Kapoor asked Karan Kundrra a question about Tejashwi the actor turned red with shame
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एकता कपूर ने करण से कहा कि एक बात पूछूं, तेजा पसंद है? एकता का यह सवाल सुनते ही करण शर्म से लाल हो गए और उनकी बोलती बंद हो गई। वहीं, करण के यह हाव- भाव देख घर वाले भी उन्हें छेड़ने लगे। करण की यह हालत देख एकता कहती है कि ये तो ब्लश कर रहा है। इस पर करण कहते हैं कि वह उन्हें हिंट दे रहे हैं कि उनके दिल में क्या है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ekta Kapoor asked Karan Kundrra a question about Tejashwi the actor turned red with shame
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो की बात करें तो हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अब दर्शकों को शो में डबल एविक्शन देखने को मिला। इसके तहत एक तरफ जहां राकेश बापट और नेहा भसीन ने एंट्री की। तो वहीं, दूसरी तरफ मायशा अय्यर और ईशान सहगल घर से बेघर कर दिए गए। ऐसे में अब शो में क्या नया मोड़ आने वाले है, यह देखना दिलचस्प होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed