फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मुनमुन दत्ता-सुरभि चंदना समेत चार चैलेंजर्स की घर में होगी धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स की लगाएंगे क्लास!

Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Four celebs including Munmun Dutta and Surbhi Chandna will enter the house as challengers
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। घर में अभी भी 10 कंटेस्टेंट्स हैं लेकिन शो में टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हो गई है, जिस वजह से बिग बॉस के घर में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है लेकिन कंटेस्टेंट्स खेल में अपना पूरा योगदान नहीं दे रहे हैं, जिस वजह से हर हफ्ते होने वाले टास्क रद्द होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस 15 के मेकर्स शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी में है। मेकर्स घरवालों के लिए खेल को और ज्यादा मुश्किल बनाना चाहते हैं और इसी वजह से अब घर में चार चैलेंजर्स की एंट्री होने वाली है। इस बात का एलान खुद सलमान खान ने वीकेंड का वार में किया है।


 
दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने फैंस को बताया कि अब जल्द ही घरवालों की नाक में दम करने के लिए चार नए सदस्य आने वाले हैं। इस दौरान सलमान खान ने ये भी बताया कि ये कब घर में एंट्री करेंगे।

Bigg Boss 15 Four celebs including Munmun Dutta and Surbhi Chandna will enter the house as challengers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान ने शो में बताया कि बिग बॉस 15 में चार नए सदस्य एंट्री करने वाले हैं। इस दौरान एपिसोड में उन चार सितारों के नाम भी बताए गए। घर में आकांक्षा पुरी, सुरभि चंदना, विशाल सिंह और मुनमुन दत्ता एंट्री करेंगे। ये चारों सितारे सोमवार को घर में एंट्री करेंगे। यानी अब आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में और ज्यादा धमाल होने वाला है। हालांकि, सलमान ने इसके आगे नए सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी।

Bigg Boss 15 Four celebs including Munmun Dutta and Surbhi Chandna will enter the house as challengers
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी चैलेंजर्स घर के अंदर एक दिन के लिए आने वाले हैं और ये सभी घर में आकर सभी सदस्यों का हाल बुरा करने वाले हैं। घर में आकर ये चारों सितारे सदस्यों को टास्क देने वाले हैं ताकि इस हफ्ते बिग बॉस 15 में कोई भी टास्क रद्द ना हो और कंटेस्टेंट्स चैलेंजर्स के प्रेशर में आकर टास्क को पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Four celebs including Munmun Dutta and Surbhi Chandna will enter the house as challengers
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि चंदना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह कई बार वीकेंड का वार में नजर आ चुकी हैं लेकिन अब वह पहली बार घर के अंदर जाकर खेल का हिस्सा बनने वाली हैं, जिस वजह से बिग बॉस और सुरभि चंदना के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं, आकांशा पुरी बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। दावा किया गया था कि वह बिग बॉस 14 का हिस्सा बनेंगी। ऐसा नहीं हुआ।  

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Four celebs including Munmun Dutta and Surbhi Chandna will enter the house as challengers
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता की बात करें तो वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आकर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। इन तीनों के साथ अभिनेता विशाल सिंह घर में एंट्री करेंगे, जो टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed