फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच फिर हुई लड़ाई, एक्टर ने रोते हुए कहा- कोई किसी का नहीं होता

Mon, 10 Jan 2022 08:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra and tejasswi prakash fight again the actor cried and said never been so tortured
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही फिनाले होने वाला था लेकिन इसी बीच सलमान खान के इस शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसने अब घरवालों को खुश कर दिया है। सलमान खान के इस शो को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इस ट्विस्ट के बीच भी घर में मौजूद लव बर्ड्स यानी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आए हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन अब करण और तेजस्वी आपस में सिर्फ लड़ते-झगड़ते नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे को भला-बुरा सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इस लड़ाई के बाद करण इतना टूट जाते हैं कि वह रोने तक लग जाते हैं।

Bigg Boss 15 Karan Kundrra and tejasswi prakash fight again the actor cried and said never been so tortured
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चैनल ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी बुरी तरह लड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की गेम को डर्टी बताती हैं, जिस पर करण कुंद्रा भड़क जाते हैं। वह तेजस्वी की बात का जवाब देते हुए कहते हैं कि ये तुम्हारे दिमाग की गंदगी है। इतना ही नहीं, तेजस्वी प्रकाश की बातें सुनकर करण कुंद्रा ये तक कह देते हैं कि इससे पहले वह जिंदगी में इतना ज्यादा टॉर्चर नहीं हुए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Bigg Boss 15 Karan Kundrra and tejasswi prakash fight again the actor cried and said never been so tortured
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा से कहती हैं कि वह उन्हें सिक्योर फील नहीं करवा पा रहे हैं और इस पर करण कुंद्रा कहते हैं कि तुम्हें अगर मैं सिक्योर महसूस नहीं करवा पा रहा हूं तो आप प्लीज अपने फैसले खुद लें। तू क्या चाहती हूं मैं अपना आपा खो दूं। इसके आगे करण कुंद्रा रोते हुए ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि यहां पर फैमिली के अलावा कोई किसी का नहीं होता। बिग बॉस का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra and tejasswi prakash fight again the actor cried and said never been so tortured
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरी तरफ, बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। इस टास्क के दौरान भी देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच लड़ाई हो जाती है। देवोलीना कहती हैं कि उन्होंने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया है, वो बहुत ही बदतमीज इंसान है।
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra and tejasswi prakash fight again the actor cried and said never been so tortured
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरी तरफ राखी सावंत इस टास्क में जिस कंटेस्टेंट का नाम लेती हैं, वो नाम सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। राखी निशांत भट्ट को टारगेट करती हैं। वह कहती हैं कि वह उनके खेल के लिए अच्छा नहीं है। राखी की इस बात से ऐसा लग रहा है कि अब घर में एक और नई दुश्मनी शुरू हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed