बिग बॉस 15 का आगाज जबसे हुआ है, तबसे लगातार इस घर में लोगों के रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शुरुआत से लेकर आठवां सप्ताह आने तक घर में अगर किसी का रिश्ता बिलकुल वैसा ही है तो वो है करण कुंद्रा और उमर रियाज का। दोनों की दोस्ती शुरुआत से लेकर आज तक वैसी ही है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता हैं। लेकिन हाल ही में घर में पहुंची मीडिया ने उमर के सामने करण के बारे में ऐसा खुलासा किया जिससे वो हैरान हो गए।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने उमर रियाज के सामने जोड़े हाथ, अपनी इस गलती के लिए मांगी माफी
उमर रियाज ने दी सफाई
रिपोर्टर के इस सवाल का जवाब देते हुए उमर ने कहा, ‘इसमें डरने की बात नहीं है। तेजस्वी के साथ मेरी दोस्ती एक हद तक है। तेजस्वी ने जब मुझे वीक कहा था नेहा के सामने तो मैंने तेजस्वी को जवाब दिया था। मैंने कहा था दोबारा मेरे लिए मत कहना ये। करण से मुझे दोस्ती टूटने का डर नहीं है, लेकिन मुझे करण पसंद है। लेकिन अगर वो ऐसा कुछ बोलेगा तो मैं नहीं लूंगा और उन्हें जवाब दूंगा’।
करण ने जोड़े उमर के सामने हाथ
करण ने मीडिया के जाने के बाद उमर रियाज से अपनी बात को सुलझाते हुए उनसे माफी मांगी। करण ने उमर को कहा, ‘मैं तेरे सामने हाथ जोड़कर तुझसे माफी मांग रहा हूं। मैंने बस एक बार वही कह दिया था मेरी मत मारी गई थी। लेकिन उसके बाद मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा जो बिलकुल भी तेरे खिलाफ हो, इसलिए मुझे माफ कर दे।
उमर ने कहा तेरी बात से दिल दुखा
उमर ने करण से कहा कि तेरे ये बोलने से मेरा काफी दिल दुखा है। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा मैंने आज तक किसी के सामने हाथ नहीं जोड़े, लेकिन मुझे लगता है मैंने गलती कि इसलिए तेरे से माफी मांग रहा हूं।
उमर से शेयर करते हैं दिल की बात
बता दें कि जबसे बिग बॉस की शुरुआत हुई है तबसे लगातार करण कुंद्रा और उमर रियाज ने न सिर्फ साथ में गेम खेला बल्कि खुशी और मुश्किल समय में भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। तेजस्वी को लेकर भी जब करण परेशान होते हैं तो वो उस बारे में उमर से बात करते हैं। करण ने कहा कि मेरी और उमर की वाइब एक-दूसरे से बहुत मिलती है।