फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: गेम के लिए विशाल और जय से पंगा लेंगे करण कुंद्रा! दुश्मनी करने की कही बात

Tue, 02 Nov 2021 01:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Nov 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra will be play game against Vishal Kotian and jay bhanushali, said this
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई। वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। घर में टास्क ठीक से ना होने की वजह से सलमान ने हर एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी, जिसके बाद अब शो के एक्स-कंटेस्टेंट्स भी घर में मौजूद सदस्यों को खरी-खोरी सुनाते हुए नजर आए हैं। बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने रश्मि देसाई आईं। इस दौरान उन्होंने शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट करण कुंद्रा को उनके गेम को बारे में बताया, जो ट्रैक से उतरा हुआ नजर आ रहा है।


 
विशाल और जय को दुश्मन बनाएंगे करण कुंद्रा
रश्मि देसाई ने करण कुंद्रा से एक मजेदार सवाल किया। रश्मि ने करण से पूछा कि, वह बिग बॉस के घर में किन कंटेस्टेंट्स को अपना दुश्मन बनाना चाहेंगे? इस पर करण जय भानुशाली और विशाल कोटियन का नाम लेते हैं।

Bigg Boss 15 Karan Kundrra will be play game against Vishal Kotian and jay bhanushali, said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

करण अपने जवाब में जय भानुशाली का नाम लेते हुए कहते हैं कि, मैं जय को काफी समय से जानता हूं और यहां पर उसे समझने की कोशिश कर रहा था। वो काफी मजबूत है और अपना ओपिनियन रखता है। वो अपनी बातों को निकालता नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि, जय की जैसी पर्सनैलिटी है, उससे भिड़ने में मजा आएगा।

Bigg Boss 15 Karan Kundrra will be play game against Vishal Kotian and jay bhanushali, said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, विशाल के बारे में करण कुंद्रा कहते हैं कि, विशाल जितना इंटेलिजेंट है और जितना घुमा-फिराकर चीजें कर लेता है, उसे काउंटर करने में मुझे बहुत मजा आएगा। करण कुंद्रा की इन बातों पर रश्मि देसाई कहती हैं कि, वो उम्मीद करती हैं कि, जो करण कुंद्रा बोल रहे हैं वो सब करके दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra will be play game against Vishal Kotian and jay bhanushali, said this
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान रश्मि देसाई करण कुंद्रा को ये भी कहती हैं कि, आप मेरे फेवरेट हैं और इसी वजह से मैं आपके लिए बहुत सारी शिकायतें लेकर आई हूं। आप बहुत अच्छा कर सकते हैं लेकिन हम आपसे जब-जब उम्मीद करते हैं कि, आप कुछ करेंगे, आप तक ही गेम से गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra will be play game against Vishal Kotian and jay bhanushali, said this
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि की इस बात पर करण ने बताया कि, वह जल्द ही इस शो में खेलते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed