{"_id":"61a1ee0b87ea317d454f10c2","slug":"bigg-boss-15-latest-update-salman-khan-reveals-rakhi-sawant-husband-ritesh-love-for-shamita-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: शमिता शेट्टी को पसंद करते हैं रितेश, बिग बॉस के घर में गुलाब देते देख राखी सावंत रह गईं हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: शमिता शेट्टी को पसंद करते हैं रितेश, बिग बॉस के घर में गुलाब देते देख राखी सावंत रह गईं हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रितेश-शमिता शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से आए वीआईपी गेस्ट पुराने सदस्यों के साथ मिलकर धमाल मचा रहे हैं। खासकर राखी और रितेश को मस्ती करते देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। इस बार वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान भी मजेदार खुलासे करते दिखने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो में सलमान के खुलासे से बाकी घरवालों के साथ ही राखी सावंत भी हैरान नजर आ रही हैं।
2 of 5
रितेश-शमिता शेट्टी
दरअसल शनिवार के एपिसोड में सलमान खान राखी के पति रितेश के बारे में एक ऐसी बात बताने वाले हैं जिसे जानकर घरवालों के साथ ही राखी भी चौंक पड़ती हैं। सलमान बताते हैं कि रितेश ने उन्हें शमिता शेट्टी की बहन शमिता के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया है।
3 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
रितेश के साथ मजाक करते हुए सलमान बोलते हैं कि उन्हें शमिता बहुत पसंद हैं। यह सुनकर शमिता एक बार के लिए चौंक पड़ती हैं और फिर हंसने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत-रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रितेश अपनी जगह से उठते हैं और शमिता को लाल गुलाब का एक फूल देते हैं। रितेश शमिता को गुलाब देते हुए उनकी तरफ दोस्ती का हाथ भी बढ़ाते हैं। यह सब होता देख राखी सावंत हंसती जरूर हैं लेकिन वह भी चौंक जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान यह सब देखकर हंसते हैं और मजाक में कहते हैं कि यह बिग बॉस का शो है, बिग ब्रदर नहीं। इसी के साथ घरवाले खूब मौज मस्ती करते हुए दिखते हैं। मालूम हो कि 2019 से ही राखी के पति का चेहरा देखने के लिए बेताब दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने इस बार रितेश को भी घर में बुलाया है। उनकी एंट्री के बाद से घरवालों के साथ ही दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।