बिग बॉस सीजन 15 के पहले ही हफ्ते से लगातार सलमान द्वारा घरवालों को उनकी हरकतों के लिए लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है। बीते हफ्ते की तरफ इस हफ्ते भी सलमान खान जब वीकेंड के वार पर स्टेज पर आए तो न सिर्फ एक बल्कि घर के लगभग सभी सदस्य सलमान खान के निशाने पर रहे। अफसाना की लड़ाइयों से लेकर घरवालों के बुरे बर्ताव को लेकर भी सलमान खान ने वीकेंड के वार में खूब खरी खोटी सुनाई। जय भानुशाली को हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए टोकने वालों की सलमान ने क्लास लगाई।
Bigg Boss 15: मायशा अय्यर ने डोनल बिष्ट को दी गाली, सलमान खान ने कहा- आपके मुंह से....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने लगाई क्लास
सलमान खान ने मायशा की क्लास लगाते हुए उन्हें कहा कि आपने जो डोनल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वो बहुत ही गलत था’। इसी के साथ सलमान खान ने कहा इस तरह की भाषा का उपयोग करना आपको बिलकुल भी शोभा नहीं देता है। सलमान खान ने वीकेंड के वार में सिर्फ मायशा की ही नहीं बल्कि घरवालों की भी क्लास लगा दी।
ईशान और प्रतीक से पूछा ये सवाल
सलमान खान ने मायशा के करीब रहे प्रतीक से पूछा जब मायशा ने डॉनल बिष्ट के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया तो क्या आपने उन्हें समझाया। जिसका जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा, ‘मैंने कहा था मायशा को कि इस तरह किसी के लिए भी कहना गलत बात है’। जिसके बाद ईशान से जब ये पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने मायशा को कहा था एक लड़की के मुंह से गाली शोभा नहीं देती।
डॉनल बिष्ट के साथ मायशा का हुआ था झगड़ा
कभी एक-दूसरे के दोस्त बनकर घूमने वाले डॉनल बिष्ट और मायशा अय्यर के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। मायशा ने डोनल पर ये इल्जाम लगाया कि टास्क के दौरान डोनल ने उन्हें नाखून मारे और साथ ही उनके बालों को तेज से खींचा है, जिसका जवाब देते हुए डोनल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
डॉनल बिष्ट ने कहा मत लो सब्र की परीक्षा
डॉनल बिष्ट बिग बॉस के घर में ये कहती हुईं भी दिखाई दिन कि अगर वो कुछ नहीं बोल रही हैं तो मायशा इस बात का फायदा उठा रही हैं और उन्हें लगातार गलत-गलत बाते कह रही हैं वो उन्हें उकसा रही हैं कि डोनल भी अपना आपा खोकर उनसे लड़ाई करें।