{"_id":"6171c2715ff676740104be63","slug":"bigg-boss-15-nishant-made-a-master-plan-to-take-pratik-to-the-main-house-in-the-ticket-to-main-house-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: प्रतीक को मुख्य घर में पहुंचाने के लिए निशांत ने बनाया मास्टर प्लान, देर रात हुई बातचीत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: प्रतीक को मुख्य घर में पहुंचाने के लिए निशांत ने बनाया मास्टर प्लान, देर रात हुई बातचीत
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने टर्न और ट्विस्ट की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। घर में रोज नया बवाल देखने को मिल ही रहा है, लेकिन बिग बॉस की तरफ से भी कंटेस्टेंट्स के सामने कई तरह की नई परेशानियां खड़ी की जा रही हैं। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को नियम तोड़ने पर सजा सुनाई थी और सभी को जंगलवासी बना दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को मुख्य घर में जाने का एक मौका दिया।
प्रतीक और जय के बीच हुई बहस
कंटेस्टेंट्स के लिए ‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क हुआ, जिसमें जोड़ियों के रूप में कंटेस्टेंट्स खेल रहे हैं। इस टास्क में विजेता की रकम को दांव पर लगाकर कंटेस्टेंट्स घर में पहुंच रहे हैं। इस टास्क में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली एक टीम में हैं। लेकिन जय विनिंग अमाउंट के पैसों के जरिए घर में जाना नहीं चाहते, जिस वजह से वह प्रतीक का भी खेल बिगाड़ रहे हैं। जय ने प्रतीक के सारे नोट फाड़ दिये थे, जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहस हुई।
2 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क खत्म होने के बाद निशांत ने बनाया प्लान
इस टास्क के अब तक तीन राउंड हो चुके हैं, जिसमें प्रतीक कुछ भी नहीं कर पाए। वहीं, टास्क खत्म होने के बाद प्रतीक और निशांत अकेले गार्डन एरिया में स्ट्रैटजी बनाते हुए नजर आए थे। निशांत इस टास्क में संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतीक गार्डन एरिया में निशांत से कहते हैं कि मैं पांच क्या सौ नोट भी बना दूंगा। इस पर निशांत कहते हैं कि, तू अब कैसे भी बनाकर लेकर आ। निशांत की इस बात पर प्रतीक कहते हैं, तू फेयर रहे।
3 of 4
निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक की इस बात पर निशांत कहते हैं कि, मैं अपने हिसाब से खेलूंगा। जजमेंट मेरा है मैं खुद देखूंगा क्या होता है। मैं अब हर चीज उसके (जय) ऊपर फोडूंगा। मैं तुझे बोल रहा हूं कि, तू पहले ही करके रख दे। लोगों को जितनी भी गालियां देनी हैं देने दे।’ निशांत की इस बात से साफ है कि, वह प्रतीक को मुख्य घर में भेजने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
चार कंटेस्टेंट ने मुख्य घर में बनाई जगह
‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क में चार कंटेस्टेंट्स जीत चुके हैं। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी इस टास्क को जीतकर मुख्य घर में पहुंच गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।