{"_id":"615f31f28ebc3eb34b140597","slug":"bigg-boss-15-prateek-nishant-and-shamita-pitted-against-each-other-the-family-members-trapped-in-the-trap-of-the-jungle-wasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: जंगलवासियों के जाल में फंसे घरवाले, एक- दूसरे के खिलाफ हुए प्रतीक, निशांत और शमिता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: जंगलवासियों के जाल में फंसे घरवाले, एक- दूसरे के खिलाफ हुए प्रतीक, निशांत और शमिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' शुरू हो चुका है। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। ऐसे में घर में प्रतीक, निशा और शमिता एक तरफ हो गए हैं और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स दूसरी तरफ हो गए हैं। ऐसे में घर में बवाल भी जमकर देखने को मिल रहा है।
शो में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के पास एक मैप है जिसे लेने के लिए जंगल में रह रहे सदस्य लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम आज के एपिसोड में जंगलवासी करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और अन्य कंटेस्टेंट्स तीनों की एकता को तोड़ने की रणनीति बनाने सफल हो जाते हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
मैप हासिल करने के लिए करण घर से शमिता, प्रतीक और निशांत का सामान उठा कर ले आते हैं। इसके साथ ही करण शमिता और निशांत से कहते हैं कि अगर वह दोनों प्रतीक को काबू में नहीं रख पाते हैं तो वह शमिता और निशांत के सामान को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, करण तीनों का सामान अपने बाथरूम में बंद कर और चाबी अपने पास रख लेते हैं। इस पर प्रतीक बाथरूम खोलने की कोशिश करते हैं, जिस पर करण शमिता और निशांत को चेतावनी देते हैं कि वह उनके सामान को भी नुकसान पहुंचाएंगे। इस पर शमिता गुस्सा हो कर प्रतीक को शांत रहने के लिए कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर प्रतीक शमिता को जवाब देते हुए कहते हैं कि वह अपनी मर्जी से भी गेम खेलेंगे। वहीं, निशांत प्रतीक का सपोर्ट करते हुए उन्हें कहते है कि वह सही कर रहे हैं। निशांत की इस प्रतिक्रिया पर निशांत से भी नाराज हो जाती हैं। इस तरह जंगलवासी के प्लान में फंस कर शमिता, प्रतीक और निशांत एक -दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक पर होकर शमिता गुस्से में आकर जंगलवासियों को एक मैप दे देती हैं और इस तरह जंगल वासी अपने प्लान में सफल हो जाते हैं। इसके बाद प्रतीक की हरकतों से आहत शमिता रोने लगती हैं और कहती है इस अब से वह प्रतीक और निशांत की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।