बिग बॉस ओटीटी में अच्छे दोस्त बनकर साथ गेम खेलने वाले प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच बिग बॉस 15 में काफी गरमा-गर्मी देखने को मिल रही हैं। नेहा वीकेंड पर ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में आईं। प्रतीक सहजपाल एक तरफ नेहा को बिग बॉस के घर में देखने के बाद खुश नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ नेहा भसीन प्रतीक को खुद से दूर रहने के लिए कहती हुई दिखाई दीं। दरअसल इन दोनों के झगड़े की शुरुआत तब हुई जब नेहा ने बाहरी दुनिया की बातें प्रतीक को बताई।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन में फिर हुई झड़प, सिंगर ने पकड़ा कॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों के बीच हुई जमकर झड़प
जब नेहा ने प्रतीक के साथ अपशब्दों का उपयोग किया तो प्रतीक ने नेहा को कहा आप पागल हो थोड़े से, जिसका जवाब नेहा ने देते हुए कहा कि तुम्हें बात करने की तमीज नहीं है। जिसके बाद नेहा ने प्रतीक पर पानी फेका और कहा मुझे इरिटेट मत कर, प्रतीक ने भी उसके बाद नेहा पर टीशू फेंकना शुरू कर दिया।
नेहा ने पकड़ा प्रतीक का कॉलर
नेहा ने प्रतीक की बातों से इरिटेट होकर उनका कॉलर पकड़ लिया, जिसके बाद प्रतीक ने कहा नेहा ये सब मत करो। नेहा ने प्रतीक को कहा कि मेरे बारे में क्यों बात कर रहा है। जिसका जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा कि आपको मजाक समझ में आता है या नहीं। जिसपर पलटवार करते हुए नेहा ने कहा कि मेरे साथ ऐसा मजाक मत कर।
प्रतीक नेहा ने दिया एक-दूसरे को धक्का
सिर्फ इतना ही नहीं, कॉलर छुड़वाने के बाद प्रतीक ने नेहा को धक्का दिया, जिसके बाद नेहा भसीन ने भी प्रतीक को धक्का दे दिया और कहा कि तूने मुझे पहले धक्का दिया था। जिसके बाद प्रतीक ने कहा मुझे गाली मत दो, नेहा ने प्रतीक को गाली देने के लिए उनसे माफी मांगी। नेहा ने प्रतीक को कहा तुम्हें बाकी की चीजें गाली लगती हैं, लेकिन मुझे बातें गाली लगती हैं।
प्रतीक की बात सुनकर रो पड़ीं नेहा भसीन
दोनों की ये झड़प यहीं पर खत्म नहीं हुई बल्कि एक-बार फिर से प्याज काटने को लेकर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। नेहा प्रतीक की बात सुनने के बाद बाथरूम में जाकर रोने लगीं, जहां शमिता ने आकर उन्हें चुप करवाया। हालांकि बाद में प्रतीक ने आकर नेहा भसीन से माफी मांग ली और नेहा से कहा कि वो उनसे अब बात नहीं करेंगे।