बिग बॉस सीजन 15 में शुरुआत से ही लड़ाई झगड़े और कई ड्रामों के साथ-साथ रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। जहां शुरुआत में ईशान मायशा का लव एंगल शो में देखने को मिला, तो वहीं दूसरी तरफ राकेश बापट की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी और उन्हें बिग बॉस ने एक रोमांटिक डिनर डेट पर भेजा, लेकिन इन सबके बीच घर से लेकर सोशल मीडिया तक पर घर में अगर किसी के बॉन्ड की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है तेजरन यानी कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश भी करने लगी हैं करण कुंद्रा को पसंद, दिया ये बड़ा हिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी भी करण को करने लगी हैं पसंद
हालांकि करण की तरफ से तो ये क्लियर था कि वो तेजस्वी को पसंद करते हैं, लेकिन फैंस से लेकर दर्शक तक हर कोई ये जानना चाहता था कि क्या तेजस्वी के मन में भी करण के लिए वही प्यार है या नहीं। हालांकि बिग बॉस के घर में जब भी करण की किसी से लड़ाई हुई तेजस्वी प्रकाश ने सामने आकर करण का समर्थन किया और वो घर में उनके साथ कई अच्छे पलों को बिताती हुई नजर आईं।
करण ने पूछा तेजस्वी से ये सवाल
करण ने तेजस्वी को कहा कि अगर मुझे तुमसे कुछ बात करनी होती है तो मुझे 50 बार उसकी शुरुआत कहां से करूं, ये सोचना पड़ता है। करण तेजस्वी के सामने अपने दिल की बात करते हुए घबराने लगे और उन्होंने कहा मैं वैसा नहीं हूं जो तुझे पसंद हैं। ओवर द टॉप, फिल्मी टाइप जो तुझे घुमाए, जो तेरी चीजों को समझ सकें।
तेजस्वी ने करण को कहा तुम्हें कब पता चला
तेजस्वी ने करण को बीच में ही रोकते हुए पूछा कि तुम्हें कब पता चला, जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा यह धीमा प्रोसेस था। मैं देखता था तो मुझे लगता था तू क्यूट है। मेरा नैचुरल था वो मेरी तरफ से खुद ही हो गया, जो तेरी तरफ से नहीं है वो मुझे पता है। इसी के साथ करण ने कहा कि अब जाकर उन्हें ये पता चला है कि उनकी पसंद क्या है। करण ने कहा कि तेजस्वी को नहीं पता था, लेकिन वो उन्हें बहुत पहले से पसंद करते हैं।
तेजस्वी ने दिया बड़ा हिंट
तेजस्वी ने कहा मुझे ये चीज पसंद हैं जैसे हम एक-दूसरे के साथ हैं, मेरे लिए वो बहुत अच्छा है। तेजस्वी ने कहा मुझे तेरे साथ बहुत ही अच्छा महसूस होता है। मैं बहुत सी चीजें नोटिस करती हूं और तू इतना फिल्मी नहीं है, लेकिन तू हैं फिल्मी। तूने मुझे जो नेकलेस पहनाया वो बहुत ग्रैंड नहीं था सिम्पल था, लेकिन मुझे साधारण चीजें ही बहुत पसंद है। तेजस्वी ने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता घरवालों को तेरे मेरे बीच क्या है वो दिखे न दिखे। मेरे दिल में तेरे लिए जो है वो तुझे महसूस होना चाहिए।