सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के प्रशंसकों का फूटा फराह खान पर गुस्सा, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 Pratik Sehajpal fans slams director farah khan says her agenda is to target him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस 15 में शनिवार के वीकेंड के वार में इस हफ्ते सलमान खान नहीं पहुंच पाए। दरअसल रियाद से लौटें सलमान खान की फ्लाइट लेट हो गई थी, जिसकी वजह से वो सेट पर समय पर नहीं पहुंच सकें। जिसके बाद फराह खान ने सलमान खान की जगह ली और घरवालों पर सवालों की बौछार की। फराह खान ने एक-एक करके सभी घरवालों की सलमान खान की तरह ही जमकर क्लास लगाई। फराह खान ने सभी सदस्यों को उनकी कमियों से लेकर उनके व्यवहार के लिए खूब क्लास लगाई।



फराह खान ने प्रतीक की खिंचाई की

वीकेंड के वार में फराह खान प्रतीक सहजपाल को समझाने के साथ-साथ उनकी खिंचाई करती हुई भी नजर आईं। फराह खान ने प्रतीक को कहा कि आप अपनी हर चीज के लिए करण कुंद्रा को दोषी ठहराते हैं, इसलिए आपके जो भी करण से गिले-शिकवे हैं उन्हें दूर कर लीजिये। हालांकि मजाक-मजाक में फराह खान प्रतीक को ये भी कह गई कि अगर तुम्हें मौका दिया जाए तो तुम देश में बढ़ते हुए कोविड केस का जिम्मेदार भी करण को ही ठहरा दोगे।

Trending Videos
bigg boss 15 Pratik Sehajpal fans slams director farah khan says her agenda is to target him
प्रतीक सहजपाल - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

प्रतीक के फैंस फराह के व्यवहार से हुए नाराज

फराह खान का प्रतीक को इस तरह से तंज कसना प्रतीक के फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। उनके फैंस ने तो फराह खान पर ये आरोप तक लगा दिया कि वो प्रतीक को टार्गेट कर रही हैं। हालांकि जब प्रतीक ने अपनी बात फराह खान को समझाने की कोशिश की तो फराह खान ने प्रतीक की बात को बीच में काटते हुए कहा कि अपनी बात को अपने दिल में ही रखो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 Pratik Sehajpal fans slams director farah khan says her agenda is to target him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

फैंस ने सुनाई फराह को खरी-खोटी

हालांकि निर्देशक फराह खान का प्रतीक के प्रति व्यवहार देखने के बाद उनके फैंस ने कोरियोग्राफर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘वीकेंड का वार कितना बकवास था। प्रतीक को बार-बार नीचा दिखाने की कोशिश करने वाली फराह खान को शर्म आनी चाहिए। वो क्या दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि आपको कोई भी मारे-पीटे तो बस चुप रहो और सहो’।

bigg boss 15 Pratik Sehajpal fans slams director farah khan says her agenda is to target him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

लोगों ने कहा आपका एजेंडा दिखता है

फराह खान के प्रतीक सहजपाल के साथ व्यवहार की आलोचना करते हुए अन्य यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह से आपने हमें और प्रतीक को ये दिखाया है कि वो हर चीज के लिए करण को ब्लेम कर रहा है, आपको देखकर ऐसा लग रहा है कि आप आज प्रतीक को टार्गेट करने का एजेंडा लेकर आई हैं। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत शर्म की बात है कोविड पर कोई जोक बनाना फराह खान से सीखे।

विज्ञापन
bigg boss 15 Pratik Sehajpal fans slams director farah khan says her agenda is to target him
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक और करण का हुआ कई बार झगड़ा

बाहर भले ही प्रतीक और करण एक-दूसरे से काफी करीब हो, लेकिन बिग बॉस के घर में दोनों की एक-दूसरे के साथ खुंदस साफ तौर पर देखने को मिल रही हैं। कई बार टास्क के दौरान दोनों आपस में इतना ज्यादा झगड़ गए कि बात हाथापाई तक भी पहुंच गई। जिसके बाद करण को कई बार सलमान खान से चेतावनी भी मिली।
 
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed