{"_id":"61d93dc47d214048227a28b7","slug":"bigg-boss-15-rakhi-sawant-breaks-down-as-she-reveals-dark-secret-about-her-father-said-sorry-to-her-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: टास्क के दौरान राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा, बताया अपने पिता से जुड़ा राज; मां से मांगी माफी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: टास्क के दौरान राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा, बताया अपने पिता से जुड़ा राज; मां से मांगी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 के बीते एपिसोड में घर के सदस्यों काे एक टास्क दिया जाता है। बिग बॉस द्वारा भेजी गई चिट्ठी के मुताबिक इस टास्क में घरवालों को अपना काेई भी एक राज बताना होगा। वहीं अन्य सदस्यों को यह पता लगाना होगा कि यह राज किसका है।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
नियमों के अनुसार एक-एक कर घर के सदस्यों ने अपने अतीत के राज का खुलासा किया और भावुक हो गए। राखी सावंत से लेकर देवोलीना तक कई कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले। टास्क के दौरान जब राखी का राज सामने आया तो वह फूटफूटकर रोने लगीं और अपनी मां से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगीं।
3 of 5
राखी सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को बारी-बारी किसी दूसरे सदस्य की चिट उठाकर उसके राज का खुलासा करना था। टास्क के दौरान करण कुंद्रा सामने आए और उन्होंने राखी की चिट उठाई। राखी के राज को पढ़ते हुए करण ने खुलासा किया कि राखी के पिता ने दो महिलाओं से शादी की थी। हालांकि उनकी मां ने इस बात का खुलासा करने के लिए मना किया था। यही कारण है कि जब राखी का राज सबके सामने आया तो वह हाथ जोड़कर कहने लगीं कि 'मुझे माफ करना मां, मुझे नहीं बताना था कभी। मां ने कहा था ये राज उनके साथ ही जाएगा। उन्होंने मुझे भी ये बात बहुता बाद में बताई। जब पापा को हार्ट अटैक आया था, तब मुझे ये बात पता चली। मुझे माफ करना मां, मुझे बताना नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी, रश्मि और उमर
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी की यह बातें और उनका सीक्रेट सुनकर गार्डेन एरिया में बैठे निशांत भट्ट, अभिजीत बिचुकले, उमर रियाज और रश्मि देसाई खुद को रोक नहीं पाए। वह भागकर घर के अंदर गए और खिलखिलाकर हंसने लगे। राखी के इस राज पर हसंना रश्मि को अच्छा नहीं लगा इसलिए उन्होंने राखी से माफी मांगते हुए कहा कि यह दुखद बात है, मुझे हंसना नहीं चाहिए, मुझे माफ कर दो।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बाकी घरवाले राखी को शांत कराने में व्यस्त हो गए। राज के सामने आते ही राखी इमोशनल हो गईं थीं, इसलिए सब उन्हें चुप कराने में जुट गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।