{"_id":"618d144bee3069073f78be10","slug":"bigg-boss-15-saba-khan-breaks-silence-on-the-news-of-dating-with-umar-riaz-says-we-like-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: उमर रियाज संग डेटिंग की खबरों पर सबा खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: उमर रियाज संग डेटिंग की खबरों पर सबा खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं’
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सबा खान, उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस में उमर रियाज जबरदस्त गेम खेल रहे हैं ऐसे में बाहर उन्हें फैंस जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं। लेकिन उमर अपनी गेम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिनों, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, उमर रियाज बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रह चुकी सबा खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन अफवाहों को उमर के परिवार ने गलत बताया था। वहीं, अब इन रिपोर्ट्स पर खुद सबा खान ने चुप्पी तोड़ी है।
सबा खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उमर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। सबा ने बताया है कि, वह दोनों एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर मिले थे। इसी दौरान दोनों की बीच दोस्ती हुई। सबा ने ये भी बताया कि, वह उमर के परिवार को भी अच्छे से जानती हैं।
2 of 5
सबा खान, उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सबा ने कहा, ‘मैंने पढ़ा था कि उमर के परिवार ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उमर के चचेरे भाई ने कहा था कि मैं और उमर एक मॉल में मिले थे लेकिन मैं बता देना चाहती हूं कि मैं उनसे कहीं नहीं मिली थी। कुछ समय पहले मेरा एक गाना रिलीज हुआ था। उस दौरान उमर ने मुझे टेक्स्ट किया था, जिसमें उन्होंने मेरे काम की तारीफ की थी। तब मैंने भी उन्हें धन्यवाद कहा था।’
3 of 5
सबा खान, उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सबा खान ने आगे कहा, ‘इसके अलावा हमारी कोई बात नहीं हुई थी। मैं उमर के परिवार से मिली हूं और वो सब बहुत प्यारे हैं। उन सभी ने मेरी बिग बॉस की जर्नी को पसंद किया था और ये बात उन लोगों ने भी मुझसे कही थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सबा खान, उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सबा खान ने कहा, ‘उमर की पहली म्यूजिक वीडियो मेरे साथ थी। हम दोनों सेट पर मिले थे। हम प्रमोशन के दौरान भी साथ थे। उसी दौरान हमारे बीच की बॉन्डिंग मजबूत हो गई थी। मैं ये कहना चाहती हूं कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को एक इंसान के तौर पर पसंद करते हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
सबा खान, उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सबा ने उमर रियाज की गेम की भी तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि, वह उमर रियाज को बिग बॉस में सपोर्ट कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।