फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: कोई एमबीबीएस तो कोई इंजीनियरिंग में हैं ग्रेजुएट, जानें कितने पढ़े- लिखे हैं इस सीजन शो में आए कंटेस्टेंट्स

Wed, 20 Oct 2021 02:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 20 Oct 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Some MBBS and some are graduates in engineering know how educated are the contestants BB15
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो पहले ही दिन से ही दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन कर रहा है। इस बार यह शो जंगल थीम पर आधारित है। ऐसे में जंगल वासी और घरवालों के बीच चल रहा यह गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस बार शो का हिस्सा बने कंटेस्टेंट्स भी काफी एंटरटेनिंग हैं। अलग-अलग बैकग्राउंड के यह कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं बिग बॉस के इस सीजन में नजर आ रहे इन कंटेस्टेंट्स के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में- 



उमर रियाज 
बिग बॉस 13 में नजर आ चुके असीम रियाज के भाई उमर रियाज पेशे से डॉक्टर हैं। अपने इस प्रोफेशन के अलावा वह मॉडलिंग, एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उमर ने जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। 

Bigg Boss 15: Some MBBS and some are graduates in engineering know how educated are the contestants BB15
तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश 
इस सीजन शो की सबसे चुलचुबी कंटेस्टेंट अदाकारा तेजस्वी प्रकाश एक इंजीनियर हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स में मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।


शमिता शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने कॉमर्स सब्जेक्ट में पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद एक्ट्रेस ने लंदन से फैशन डिजायनिंग का भी कोर्स पूरा किया है।
Bigg Boss 15: Some MBBS and some are graduates in engineering know how educated are the contestants BB15
डोनल बिष्ट, प्रतीक सेहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

डोनल बिष्ट 
हाल ही में शो से एलिमिनेट हुई अदाकारा डोनल बिष्ट बतौर जर्नलिस्ट भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

प्रतीक सेहजपाल
बिग बॉस ओटीटी से सीधे बिग बॉस 15 में आने वाले कंटेस्टेंट प्रतीक सेहजपाल ने लॉ में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की है। वह नोएडा के एमिटि लॉ स्कूल से पढ़े हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Some MBBS and some are graduates in engineering know how educated are the contestants BB15
करण कुंद्रा,माइशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा 
इस सीजन के दमदार और हैंडसम कंटेस्टेंट टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने एमबीए में अपनी पढ़ाई पूरी की है। हालांकि उनका शुरू से ही पैशन एक्टिंग रहा है।

माइशा अय्यर 
एक्ट्रेस माइशा अय्यर ने मुंबई की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Some MBBS and some are graduates in engineering know how educated are the contestants BB15
सिंबा नागपाल, विशाल कोटियान - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबा नागपाल
टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के अहसास की में नजर आए अभिनेता सिंबा नागपाल एक आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने सुशांत स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड आर्किटेक्चर से अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है।

विशाल कोटियान 
इस सीजन शो के मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट में से एक विशाल कोटियान का बचपन काफी मुश्किलों भरा था। बावजूद इसके उन्होंने फाइनेंस में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed