फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: टास्क जीतने के लिए तेजस्वी प्रकाश ने किया बीमारी का नाटक, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

Thu, 28 Oct 2021 01:43 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi prakash pretends to be sick to win the task gets trolled fiercely on social media
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरू होते ही यह शो दर्शकों कों काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जारी नोकझोंक और तरकार शो में मसाले का काम कर रही है। तो वहीं मायशान और तेजरन का लव एंगल इसे काफी दिलचस्प बना रहा है। दूसरी तरफ शो में लगातार हो रहे टास्क मनोरंजन को दोगुना कर रहे हैं। शो के शुरू हुए 4 हफ्ते से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक घर वालों को सिर्फ दो ही कैप्टन मिल पाए हैं। 

ऐसे में शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद अब घर में तीसरे कैप्टन के लिए टास्क आयोजित किया गया था। हालांकि, इस टास्क का कोई परिणाम नहीं निकल सका और यह कार्य दोनों टीमों के बीच टाई हो गया। बिग बॉस द्वारा किए गए टास्क के तहत घर वालों को दो टीमों में बांटा गया था। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक करके गार्डन एरिया में बने कैप्टन वर्ड के अंदर खड़ा होना था। जबकि विरोधी टीम को वर्ड के अंदर खड़े कंटेस्टेंट्स को बाहर निकालने की कोशिश करनी थी।

Bigg Boss 15: Tejashwi prakash pretends to be sick to win the task gets trolled fiercely on social media
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क के तहत पहले दिन टीम वन यानी उमर, विशाल, ईशान, अकासा, जय भानूशाली और अफसाना वर्ड में खड़े नजर आए। इस दौरान सभी ने सबसे पहले अफसाना को टारगेट करते हुए उन्हें बाहर निकालने की योजना बनाई। अफसाना को बाहर निकालने के लिए विरोधी टीम ने उनपर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल किया।

Bigg Boss 15: Tejashwi prakash pretends to be sick to win the task gets trolled fiercely on social media
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबा ने अफसाना पर खूब पाउडर छिड़का, जिसका जवाब देते हुए अफसाना ने परेशान होकर पूरी बोतल ही उन पर खाली कर डाली। इस दौरान थोड़ा सा पाउडर उड़कर तेजस्वी प्रकाश के मुंह में चला गया। इसके बाद उन्हें अचानक खांसी शुरू हो गई और वह मेडिकल रूम जाने की जिद करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi prakash pretends to be sick to win the task gets trolled fiercely on social media
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी की यह हालत देख करण कुंद्रा काफी परेशान हो गए। जिसके बाद वह उन्हें खुद अपनी गोद में उठाकर अंदर ले गए। हालांकि बाद में तेजस्वी ने बताया कि वह मजाक कर रही थी ताकि कोई चिंता में अपनी सीट छोड़ दे। हालांकि, टास्ट को जीतने के लिए बीमारी के इस दिखावे पर अब सोशल मीडिया यूजर्स तेजस्वी को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi prakash pretends to be sick to win the task gets trolled fiercely on social media
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- तेजस्वी तुम्हें शर्म आनी चाहिए। उमर रियाज के साथ आपने जो किया, इरादा साफ था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि डॉक्टर बनने के लिए 5 साल लगते हैं और तेजस्वी प्रकाश को लगता है कि उमर यह नहीं जान सकते कि वह गेम के लिए दिखावा कर रही हैं।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed