फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्र और तेजस्वी प्रकाश के बीच हुई फिर तकरार, एक्टर ने कहा- तेरी कोई इज्जत नहीं….

Wed, 05 Jan 2022 01:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: There was a fight between Karan Kundra and Tejashwi Prakash again the actor said you have no respect
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के घर में अक्सर जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखती है। शो के 15वें सीजन में भी दर्शकों को ऐसी ही कुछ जोड़ियां नजर आईं। मायशा और ईशान के बाद घर में एक- दूसरे के करीब आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते में लगातार आते उतार-चढ़ाव की वजह से कई बार करण और तेजस्वी को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है। बीते दिनों एक- दूसरे से हुए झगड़े के बाद तेजस्वी और करण फिर से करीब आते दिखाई दे रहे थे, लेकिन शो के बीते एपिसोड से दोनों के बीच फिर से दूरियां आती नजर आ रही हैं।

 

दरअसल सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शमिता और प्रतीक के बीच हुए टास्क के दौरान संचालक बने करण, राखी और उमर पर तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाए। टास्क के दौरान तेजस्वी का प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट करना करण कुंद्रा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं, तेजस्वी का कहना था कि करण और उमर शमिता को जिताने की कोशिश कर रहे हैं। 

Bigg Boss 15: There was a fight between Karan Kundra and Tejashwi Prakash again the actor said you have no respect
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

तेजस्वी की बात सुनकर एक ओर जहां शमिता उन पर गुस्सा होती नजर आईं तो वहीं करण भी उन पर बिगड़ते और चिल्लाते दिखाई दिए। तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए करण ने कहा कि वह जानबूझकर ऐसी बातें करती हैं, जिससे वह गलत और तेजस्वी सही दिखे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, जो करना चाहती हो ओपनली करो, मेरे ऊपर कुछ मत डालो।

 

Bigg Boss 15: There was a fight between Karan Kundra and Tejashwi Prakash again the actor said you have no respect
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बीते एपिसोड में हुई लड़ाई मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी देखने को मिली। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच बहस इस हद तक बढ़ गई कि गुस्से में करण ने एक बार फिर तेजस्वी से बदतमीजी कर डाली। करण से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि तुमने मुझे डांटा क्यों? मेरी इज्जत क्यों नहीं रखी? इस पर जवाब देते हुए करण ने कहा कि तेरी कोई इज्जत नहीं है, तू जो हरकत कर रही है पूरी जनता देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: There was a fight between Karan Kundra and Tejashwi Prakash again the actor said you have no respect
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

करण से यह बातें सुन तेजस्वी फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि, इसके बाद भी करण कुंद्रा को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस पर तेजस्वी अपना पक्ष रखते हुए कहती है कि इस घर में मेरा कोई सगा नहीं है, लेकिन मैं जब भी किसी से बात करती हूं तो सबको यही लगता है कि मैं प्लानिंग कर रही हूं। इस प्रकरण चिल्लाकर तेजस्वी को वहां से जाने को कह देते हैं।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: There was a fight between Karan Kundra and Tejashwi Prakash again the actor said you have no respect
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

यही नहीं तेजस्वी को रोता देख करण यह भी कह देते हैं कि तुम्हारे पास कुछ नहीं बचता तो तुम रोने लगती हो और अपना सिम्पथि कार्ड खेलती हो। करण यह भी कहते दिखाई दिए कि, अभी रो रही हो और फिर पूल में जाकर गिर जाओगी। रो रही हो तो जाओ पूल में जाकर गिर जाओ। तुम्हें बस यही करना आता है। करण के मुंह से अपने लिए इतने कड़वे शब्द सुन तेजस्वी दुखी होकर फूट-फूट कर रोती नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed