{"_id":"6146357a166beb08bd5b88e8","slug":"bigg-boss-15-this-time-the-house-of-bigg-boss-will-be-based-on-jungle-theme-the-first-episode-will-telecast-on-2-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: जंगल थीम पर आधारित होगा इस बार बिग बॉस का घर, इस दिन आएगा पहला एपिसोड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: जंगल थीम पर आधारित होगा इस बार बिग बॉस का घर, इस दिन आएगा पहला एपिसोड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा। इस बारे में बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने फिनाले एपिसोड के दौरान जानकारी दी। इसके मुताबिक यह शो 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
जारी प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है। चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर सीजन में होता है एक नया ट्विस्ट! #बिगबॉस का ये सीजन भी लाएगा सदस्यों के लिए नई-नई समस्याएं। सफर होगा उनका, मगर एंटरटेनमेंट हमारा। तो क्या रेडी हैं आप, बिग बॉस 15 की प्रीमियर नाइट के लिए? 2 अक्टूबर रात 9:30 बजे ट्यून इन करें।’
शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। इस बीच कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को अप्रोच किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर्स को शो का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं, जो शो के लिए बड़ी राशि है।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
2 अक्टूबर से शुरू हो रहे बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड- 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाने वाला है। खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 को उसका पहला सदस्य मिल गया। दरअसल, प्रतीक ने खुद को बिग बॉस ओटीटी के फिनाले की इस दौड़ से बाहर करते हुए बिग बॉस 15 के घर में सीधे एंट्री कर ली है। इस वजह से अब प्रतीक सहजपाल जल्द ही टेलीविजन पर शुरू होने वाले बिग बॉस 15 के पहले कंफर्न्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो इस शो को अपना पहला विजेता मिल गया है। इस शो को एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख की राशि भी अपने नाम कर ली है। वहीं, निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के पहले रनर अप रहे, जबकि शमिता शेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। राकेश बापट टॉप 3 में नहीं पहुंच पाए और शो से बाहर हो गए जबकि प्रतीक सहजपाल ने खुद शो छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।