{"_id":"61d838194210b00a8b45a039","slug":"bigg-boss-15-vindoo-dara-singh-to-hiten-tejwani-celebs-praise-devoleena-bhattacharjee-for-pee-in-pants-on-national-television","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया दिया कुछ ऐसा, देखते रह गए घरवाले","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया दिया कुछ ऐसा, देखते रह गए घरवाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 में फिनाले तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स हर मुश्किल टास्क का सामना करने के लिए तैयार हैं। शो में चार कंटेस्टेंट्स ने फिनाले टिकट पर कब्जा कर लिया है, जिसमें रश्मि देसाई, राखी सावंत, उमर रियाज और करण कुंद्रा का नाम शामिल है। इन चारों ने घर में चार चैलेंजर्स के टास्क को बेहतरीन तरीके से पूरा किया था। टास्क के दौरान ही रश्मि देसाई का सामना देवोलीना भट्टाचार्जी से हुआ था। दोनों को एक-एक लकड़ी के पोल के सहारे खड़ा होना था।
देवोलीना और रश्मि ने इस टास्क को बखूबी पूरा किया। वह दोनों इस टास्क में घंटों तक खड़ी हुईं। इस दौरान देवोलीना ने वहीं खड़े-खड़े पेशाब तक कर दिया था, जिसके बाद प्रतीक सहजपाल ने आगे आकर देवोलीना पर काफी सारा पानी डाला। वहीं, देवोलीना के इस कदम पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस को फॉलो करने वाले सेलेब्स ने देवोलीना की जमकर तारीफ भी की है।
2 of 5
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
देवोलीना भट्टाचार्जी के खेल की तारीफ करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, ‘मुझे उसकी लगन पसंद आई है। इसी कारण ऐसे प्रतियोगियों को बार-बार शो पर बुलाया जाता है। जहां तक बात पेशाब की है, तो यह पहले भी कई बार हो चुका है। हालांकि मेरे अनुसार यह बिग बॉस 15 की सबसे अच्छी बात है।’
3 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : Instagram: @daljeetkaur
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर बिग बॉस को काफी फॉली करती हैं और उन्होंने भी देवोलीना के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘वो शो में इतना तगड़ा कम्पटीशन दे रही है बाकी लोगों को... क्या बात है। मैं अगली बार जब देवोलीना से मिलूंगी तो उसके गले लगूंगी। नेशनल टीवी पर पेशाब करने के लिए बड़ी हिम्मत की बात होती है। मुझे लगता है कि अब वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को भी शो जीतने का मौका मिलना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और वह भी इस खेल के दमदार कंटेस्टेंट थे। उन्होंने देवोलीना के गेम हैरान करनी बात कही है। उनका कहना है कि वह खुद इस बात को सुनकर चौंक गए थे कि देवोलीना ने नेशनल टेलीविजन पर पेशान किया है। उनका कहना है, ‘उसने 15 घंटों तक पेशाब को रोके रखा, यह बड़ी बात है।’
विज्ञापन
5 of 5
रोहित वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित वर्मा ने भी देवोलीना भट्टाचार्जी के खेल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देवोलीना और रश्मि के खेल को कमाल बताया है। उन्होंने कहा कि रश्मि और देवो ने शो पर कमाल कर दिया है। मैं दोनों को सलाम करता हूं। मैं कहूंगा कि देवोलीना की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।’ बता दें कि रश्मि को कड़ी टक्कर देने के बाद भी देवोलीना ये टास्क हा गई थीं, जिस वजह से वह अब तक टिकट टू फिनाले पा नहीं पाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।