{"_id":"6180415183582d067b2efab8","slug":"bigg-boss-15-vishal-kotian-clashed-with-devoleena-bhattacharjee-in-the-house-he-said-paka-diya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: घर में आईं देवोलीना भट्टाचार्जी से भिड़े विशाल कोटियन, कहा- पका दिया यार...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: घर में आईं देवोलीना भट्टाचार्जी से भिड़े विशाल कोटियन, कहा- पका दिया यार...
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 फैंस के बीच काफी चर्चाओं में बना हुआ है। शो अपना चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और अब तक भी घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से शो में बिग बॉस के जरिए कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान भी टास्क की वजह से सभी कंटेस्टेंट्स पर भड़के हुए नजर आए थे। वहीं, अब बिग बॉस में शो के पुराने कंटेस्टेंट्स भी यही काम करते नजर आ रहे हैं।
विशाल कोटियन और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुई बहस
हफ्ते के पहले ही दिन घर में पुराने कंटेस्टेंट आए। इस दौरान घर में देवोलीना भट्टाचार्जी भी आईं। उन्होंने विशाल कोटियन को उनके खेल के बारे में बताया, जो दर्शकों को देखने को मिल रहा है। लेकिन विशाल देवोलीना की बात नहीं सुने बल्कि, उनसे ही बहस करने लगे।
2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना ने कहा कि, मुझे लगता है कि, आप बहुत अच्छा करेंगे। शुरुआती दिनों में मेरा मानना था कि, आप बहुत एंटरटेनिंग हो सकते हैं। लेकिन आप बातों को यहां से वहां करते हैं। मैं मानती हूं वो आपकी गेम का पार्ट है और वो मैं खराब नहीं करना चाहती हूं। आप साम-दाम-दंड-भेद की बात करते हैं। वो ठीक है लेकिन कभी किसी रिलेशनशिप को इस्तेमाल मत कीजिए।
3 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना की इस बात पर विशाल कहते हैं कि, आप बताओ कि मैंने कब रिश्तों का इस्तेमाल किया है। फिर देवोलीना कहती हैं कि, आपने एक ही लाइन तीन लोगों को बोली है। आपने कहा मैं सिर्फ आप पर ट्रस्ट करता हूं। ये बात आपने तेजस्वी, जय और शमिता को बोली है। इस पूरी बातचीत में देवोलीना और विशाल के बीच बहस होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल कहते हैं कि, यहां रोज लोगों के साथ इक्वेशन बदलती है। इस पर देवोलीना कहती हैं कि, यहां पर रोज इक्वेशन बदलती है, लेकिन लोगों को इमोशन नहीं बदलते। आप किसी को ये सब नहीं बोल सकते हैं। आप चीजों को मिला नहीं सकते हैं।’ इसी पूरी बातचीत में देवोलीना ये भी कह देती हैं कि, आपको इमोशन की कदर नहीं है। इस पूरी बातचीत में विशाल आखिर में ये कहते हैं कि, मैं अपने शब्दों को ध्यान रखूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, जब देवोलीना घर से चली जाती हैं, इसके बाद विशाल भड़कते हुए नजर आते हैं। विशाल कहते हैं कि, यार उसने पका डाला। एक घंटा तक बैठा कर रखा। मैं वहां पर बैठना नहीं चाहता था। मैं नहीं गया वो मेरी मेहरबानी है। इस बात पर शमिता भी हां में हां मिलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।