{"_id":"61dc723f980146461829a99e","slug":"bigg-boss-15-voice-atul-kapoor-tested-corona-positive-the-whole-team-got-quarantined","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, लोग बोले- अच्छा हुआ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, लोग बोले- अच्छा हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को 1 लाख 79 हजार से भी ज्यादा केस आए थे और आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है, जिसका अनुमान कई एक्सपर्ट्स लगा रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से बचना अब मुश्किल होता जा रहा है। इस वायरस का खतरा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और अब टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो के सेट पर भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस की चपेट में खुद बिग बॉस आ चुके हैं। जी हां, बिग बॉस की आवाज यानी अतुल कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद अब शो पर खतरा आ गया है।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस की खबरों को फैंस तक पहुंचाने वाला इस्टाग्राम पेज ‘द खबरी’ की तरफ से ये जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अतुल कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं, सेट के कई लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। ‘द खबरी’ ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘बिग बॉस की आवाज को कोरोना हो गया है। अतुल कपूर कोरोना संक्रमित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं और तेजी से रिकवर करें। उनके साथ जितने भी लोग सेट पर काम करते थे उन लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है और अब सबकी रिपोर्ट्स का इंतजार है।
3 of 5
उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज के फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे कर्मा बताया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये तुम्हारा कर्मा है।' दूसरे ने लिखा, ‘डॉक्टर्स के पास मत जाना वो बहुत हिंसक होते हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हें फैंस का हाए लगी है।’ ऐसे ही कमेंट लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही फिनाले होने वाला था लेकिन अब सलमान खान के एलान के बाद बिग बॉस को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इन दो हफ्तों में शो में टिकट टू फिनाले विनर कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही इन दो हफ्तों में देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को टिकट टू फिनाले जीतने का मौका मिलेगा, जो पहले नहीं जीत पाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, बिग बॉस 15 में इस ‘वीकेंड का वार’ काफी सारे ड्रामे से भरा हुआ था। इस वीकेंड का वार में ही शो से उमर रियाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उमर ने घर में प्रतीक के साथ हाथापाई की थी, जिसके बाद उन्होंने सजा के तौर पर घर से बाहर किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।