{"_id":"636d407f0ba96f140853e1b7","slug":"bigg-boss-16-archana-gautam-thrown-out-of-the-show-after-attacking-shiv-thakur-during-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: जोरदार लड़ाई के बीच अर्चना ने पकड़ा शिव का गला, शो से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: जोरदार लड़ाई के बीच अर्चना ने पकड़ा शिव का गला, शो से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
सार
टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर ही अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहता है। शो का नया सीजन भी शुरुआत से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर ही अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहता है। शो का नया सीजन भी शुरुआत से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नए एपिसोड के साथ ही दर्शकों को हर दिन शो में नए विवाद और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर भयंकर हंगामा देखने को मिला। इतना ही नहीं घर में हुए बवाल के बीच खुद बिग बॉस ने हस्तक्षेप करते हुए कड़ा फैसला भी लिया।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में घर के अंदर शिव ठाकुर और अर्चना गौतम के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। दोनों के बीच हुई यह लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गई कि अर्चना ने शिव के साथ हाथापाई तक कर दी। अर्चना के इस बर्ताव से एक तरफ जहां घर के सदस्य उनसे नाराज नजर आए तो वहीं बिग बॉस ने भी उनकी इस हरकत के लिए उन्हें कड़ी सजा सुनाई।
दरअसल, बहस टीना और अर्चना के बीच टिशु पेपर को लेकर शुरू हुई, जिसमें शिव भी कूद पड़े। अर्चना लगातार शिव को चेतावनी देती रही कि वह इस मुद्दे से दूर रहे, लेकिन अर्चना के बार-बार मना करने के बाद भी शिव ने ना सिर्फ इस मुद्दे में अपनी टांग लड़ाई बल्कि अर्चना पर कुछ निजी टिप्पणी भी कर दी। इस पर अर्चना अपना आपा खो बैठीं और गुस्से में आकर उन्होंने शिव का गला पकड़ लिया। अर्चना की हरकत देख निमृत, टीना, शालीन समेत घर के अन्य सदस्य बेहद गुस्सा हुए और बिग बॉस से अर्चना को तुरंत घर से बाहर निकालने की मांग की।
लड़ाई खत्म होने के बाद शालीन और निमृत बिग बॉस को शिव के गले में लगे अर्चना के नाखून के निशान दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बिग बॉस ने शिव और अर्चना को कन्फेशन रूम में बुलाया, जहां बिग बॉस ने अर्चना से कहा कि वह आखिरी बार जो चाहे शिव से बात कर सकती हैं। इस दौरान भी अर्चना सिर्फ अपना पक्ष रखती ही नजर आईं। इसके बाद शिव और बिग बॉस ने उन्हें घर से तुरंत बाहर निकालने का फैसला किया। हालांकि फैसले के बाद अर्चना लगातार शिव और बिग बॉस के आगे गिड़गिड़ाती नजर आईं, लेकिन दोनों में से कोई भी अपने फैसले से पीछे नहीं हटा और अंत में अर्चना को घर से बाहर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।