{"_id":"6318ca420bdbd960791b368e","slug":"bigg-boss-16-bhojpuri-queen-rani-chatterjee-to-participate-in-salman-khan-show-know-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आएंगी भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आएंगी भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। रानी कई वर्षों से भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा बिखेर रही हैं, वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अब अभिनेत्री के 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही थीं। इससे पहले भी कई बार रानी के रियलिटी शो में हिस्सा लेने की बात सामने आए है, लेकिन वह हर बार इससे इंकार कर देती हैं।
2 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, रानी चटर्जी को कई बार 'बिग बॉस' में भाग लेने के अप्रोच किया जा चुका है। पिछले साल 'बिग बॉस ओटीटी' में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हिस्सा लिया था, तो अब कहा जा रहा था कि इस बार रानी चटर्जी शो में नजर आने वाली हैं। लेकिन रानी चटर्जी ने साफ कर दिया है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।
3 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : insta
इससे पहले भी रानी 'बिग बॉस' के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब रानी शो के बारे में पूछा गया था, 'इस पर उन्होंने कहा था कि वह शो के बाहर ज्यादा पैसा कमा लेती हैं, तो फिर शो का हिस्सा क्यों बने।' बता दें कि रानी चटर्जी को 'बिग बॉस 15' के लिए अप्रोच किया गया था। इस पर रानी ने कहा था कि उनकी टीम को शो के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं, ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वहीं, रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, जिसके चलते आए दिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।