{"_id":"631885bc799e0e294d2671a7","slug":"kacha-badam-girl-anjali-arora-brutally-trolled-for-her-latest-dance-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: सलवार-सूट में भी ट्रोल्स को नहीं भाया अंजलि का डांस, लेटेस्ट वीडियो पर किए भद्दे कमेंट्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anjali Arora: सलवार-सूट में भी ट्रोल्स को नहीं भाया अंजलि का डांस, लेटेस्ट वीडियो पर किए भद्दे कमेंट्स
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले दिनों वायरल एमएमएस के बाद से सुर्खियों में आई अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अंजलि की तस्वीरों और उनके डांस को कुछ लोग पसंद करते हैं, तो कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में अंजलि ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके चलते वह एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने पंजाबी सिंगर काका के साथ आए अपने गाने ‘टेम्पोरेरी प्यार’ पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसमें वह व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहनकर रोड के साइड में डांस कर रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने गाने को मिल रहे प्यार के चलते इसे शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'स्टिल ट्रेंडिंग।' अंजलि की इस वीडियो को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं, तो कुछ ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि अरोड़ा की वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर उन्हें ब्यूटीफुल और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कच्चा बादाम इज बैक', तो दूसरे ने लिखा, 'पहली बार कमर नहीं हिलाई।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'ये आप क्या करती रहती हो।' इसके अलावा भी ट्रोल्स अंजलि के पोस्ट पर भद्दी-भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है कि अंजलि अरोड़ा को ट्रोल किया गया हो। अंजलि अक्सर ही अपनी वीडियो के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं और हाल ही में जब वह हाजी अली माथा टेकने गई थीं, तो भी उन्हें ट्रोल किया गया था। इसके अलावा पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन के दौरान भी उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।