फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: इन सेलेब्स को बिग बॉस के घर में कैद होने से लगता है डर! हर बार किसी बहाने से ठुकरा देते हैं ऑफर

Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Celebrities From Shivangi Joshi to Neha Dhupia who Rejected Offer of Salman khan hosted show
जेनिफर विंगेट, नेहा धूपिया, शिवांगी जोशी - फोटो : Social Media

टीवी इंडस्ट्री में रोजाना डेली शोज के साथ-साथ कई रियलिटी शोज भी प्रसारित किए जाते हैं, जिनके लिए दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। 'खतरों के खिलाड़ी' से लेकर 'इंडियन आईडल' या 'केबीसी' तक किसी की भी पॉपुलैरिटी सीरियल्स कम नहीं है। इन्हीं में से एक रियलिटी शो है 'बिग बॉस'। छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो के नाम से मशहूर 'बिग बॉस' एक ऐसा शो है, जिसने कई स्टार्स को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो ने बहुत से सेलेब्स की किस्मत को पलट कर रख दिया और इसका उदाहरण कई कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसी कारण से कईं सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं, जो बार-बार हर सीजन में इस शो का ऑफर ठुकरा देते हैं। ऐसा ही कुछ इन स्टार्स ने 'बिग बॉस 16' के लिए भी किया, चलिए जानते हैं कौन-कौन सितारे हैं जो शो के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।    

Bigg Boss 16: Celebrities From Shivangi Joshi to Neha Dhupia who Rejected Offer of Salman khan hosted show
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी 
पिछले कईं वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहे टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी को कौन नहीं जानता। शिवांगी न केवल अपने टैलेंट से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं, ऐसे में उनके पास बिग बॉस का ऑफर जाना बहुत आम लगता है। शिवांगी जोशी 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन वह हर बार बिग बॉस का ऑफर ठुकरा देती हैं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

Bigg Boss 16: Celebrities From Shivangi Joshi to Neha Dhupia who Rejected Offer of Salman khan hosted show
विवियन डीसेना - फोटो : social media

विवियन डीसेना 
टीवी के हैंडसम हंक में गिने जाने वाले अभिनेताओं में से विवियन डीसेना कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। 'प्यार की ये एक कहानी' से लेकर 'मधुबाला एक इश्क जुनून' जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में अदाकारी दिखा चुके विवियन डीसेना को भी 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें आने से साफ मना कर दिया था। विवियन ने शो का ऑफर यह कहकर ठुकरा दिया कि, 'मैं इस शो में कभी भी एक दिन से ज्यादा नहीं टिक सकता। इसी वजह से मैं इसमें कभी भी हिस्सा नहीं लूंगा। '

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Celebrities From Shivangi Joshi to Neha Dhupia who Rejected Offer of Salman khan hosted show
जेनिफर विंगेट  - फोटो : Instagram

जेनिफर विंगेट 
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'आशिकी 3' में काम करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं जेनिफर विंगेट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके काम की वजह से ही उनका नाम बोलता है और इसी वजह से 'बिग बॉस' हर साल जेनिफर को शो का ऑफर भेजते हैं। लेकिन हर साल यह हसीना हर साल इस ऑफर बड़े ही स्टाइल से ठुकरा देती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Celebrities From Shivangi Joshi to Neha Dhupia who Rejected Offer of Salman khan hosted show
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram: @arjunbijlani

अर्जुन बिजलानी
टीवी के जाने-माने होस्ट और एक्टर अर्जुन बिजलानी भी कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वह बड़े-बड़े शोज को होस्ट भी कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार 'बिग बॉस' के घर का ऑफर भी मिल चुके है। हर बार बाकी कंटेस्टेंट्स अर्जुन इस ऑफर को ठुकरा देते हैं। अर्जुन हमेशा ऐसा करने का कारण बाकी शोज में बिजी होना बताते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed